Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhalawar News ›   Police initiative to prevent exploitation

झालावाड़: भवानीमंडी की दो बस्तियों में बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, स्कूल छोड़ने पर होगी पड़ताल

Wed, 18 Nov 2026 02:56 PM IST
झालावाड़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: झालावाड़ ब्यूरो Updated Wed, 18 Nov 2026 02:56 PM IST
सार

झालावाड़ पुलिस ने भवानीमंडी की दो बस्तियों में बालिकाओं को शोषण और मानव तस्करी से बचाने के लिए पहल की है। पुलिस स्कूलों में उपस्थिति पर नजर रखेगी और पढ़ाई छोड़ चुकी बालिकाओं का दोबारा नामांकन कराएगी।

 

विज्ञापन
Police initiative to prevent exploitation
भवानीमंडी में आयोजित बैठक में जानकारी देते एसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

झालावाड़ बालिकाओं को शोषण और मानव तस्करी जैसी गंभीर घटनाओं से बचाने तथा उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए झालावाड़ पुलिस ने विशेष पहल शुरू की है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक ने भवानीमंडी क्षेत्र की दो बस्तियों के निवासियों के साथ बैठक कर बालिकाओं की सुरक्षा, नियमित स्कूली शिक्षा और उनके अधिकारों को लेकर चर्चा की।

इन बस्तियों में नाबालिग बालिकाओं को जबरन वेश्यावृत्ति में धकेलने के मामले में हाल ही में प्रकरण दर्ज किया गया है। बैठक में पुलिस अधीक्षक के साथ सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष श्रोत्रिय, भवानीमंडी वृत्ताधिकारी और थानाधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बस्ती के लोगों को स्पष्ट किया कि किसी भी नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर, दबाव बनाकर या किसी अन्य तरीके से देह शोषण अथवा अनैतिक गतिविधियों में धकेलने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल से दूरी बनी तो पुलिस करेगी पड़ताल
पुलिस ने बालिकाओं की शिक्षा को उनके सुरक्षित भविष्य से जोड़ते हुए अभिभावकों से बेटियों का विद्यालय में नामांकन कराने और उन्हें नियमित स्कूल भेजने की अपील की है। पुलिस संबंधित विद्यालयों के संपर्क में रहकर बालिकाओं की उपस्थिति पर नजर रखेगी। यदि कोई बालिका लगातार स्कूल से अनुपस्थित रहती है या बीच में पढ़ाई छोड़ देती है तो इसके कारणों की जानकारी जुटाई जाएगी। शोषण, दबाव या मानव तस्करी की आशंका होने पर तत्काल जांच की जाएगी।


पढ़ें: कनिष्ठ अभियंता भर्ती में 1035 पद बढ़े, अब 1909 पदों पर होगा चयन

पढ़ाई छूटी तो दोबारा दिलाएंगे प्रवेश
पुलिस की कार्ययोजना में स्कूल छोड़ चुकी बालिकाओं को दोबारा शिक्षा से जोड़ना भी शामिल है। इसके लिए शिक्षा विभाग से समन्वय कर उनका पुनः नामांकन कराया जाएगा। साथ ही छात्रवृत्ति और छात्रावास जैसी सरकारी सुविधाओं का लाभ दिलाने में भी सहयोग किया जाएगा।

बीट पुलिस रखेगी बस्तियों से संपर्क
बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बीट पुलिसकर्मी बस्ती के निवासियों और विद्यालयों के लगातार संपर्क में रहेंगे। जरूरत पड़ने पर बालिकाओं को संरक्षण, परामर्श और अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए बाल कल्याण समिति तथा जिला बाल संरक्षण इकाई से समन्वय किया जाएगा।

सूचना देने वालों की पहचान रहेगी गोपनीय
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी बालिका पर दबाव बनाने, उसे बहला-फुसलाकर ले जाने या उसके शोषण की आशंका होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति और पीड़ित बालिका की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई करना नहीं, बल्कि बालिकाओं को शोषण से बचाना, उनकी शिक्षा जारी रखना और उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। इसके लिए परिवारों, विद्यालयों और संबंधित विभागों के सहयोग से लगातार निगरानी और सहायता की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed