{"_id":"64787c4f39cc83acb60bf653","slug":"jeeja-along-with-his-friends-beat-brother-in-law-in-dholpur-seriously-injured-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: जीजा ने साथियों के साथ मिलकर साले को पीटा, गंभीर रूप से घायल, मायके रह रही पत्नी से चाहता है तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: जीजा ने साथियों के साथ मिलकर साले को पीटा, गंभीर रूप से घायल, मायके रह रही पत्नी से चाहता है तलाक
Thu, 01 Jun 2023 04:39 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 01 Jun 2023 04:39 PM IST
सार
छह साल से मायके में रह रही पत्नी से तलाक लेने के लिए पति ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर उसके भाई के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल के बयान लेती पुलिस की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के धौलपुर जिले के निहालगंज थाना क्षेत्र में काली माई पर दर्शन करने गए एक युवक के साथ उसकी बहन के ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर दी। लाठी-डंडों से की गई मारपीट से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घायल युवक दुष्यंत (32) पुत्र रामसेवक निवासी कायस्थपाड़ा की बहन उमा ने आरोपी ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि 22 साल पहले उसकी शादी मनिया ग्राम पंचायत सचिव जितेंद्र शर्मा के साथ हुई थी। पति की प्रताड़ना से तंग आकर वह छह साल पहले अपने मायके आकर रहने लगी थी। इसके बाद से उसका पति उस पर तलाक लेने का दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि गुरुवार सुबह वह अपने भाई दुष्यंत के साथ काली माई के मंदिर पर दर्शन के लिए गई थी। इस दौरान उसका पति जितेंद्र शर्मा, ससुर लोकेंद्र शास्त्री, वीरेंद्र, मानवेंद्र सहित ससुराल पक्ष के करीब एक दर्जन से लोग लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंच गए। उन्होंने महिला पर तलाक देने का दबाव बनाते हुए उसके भाई से मारपीट की और फिर धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
परिजनों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निहालगंज थाना प्रभारी विजय मीणा ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल युवक का इलाज चल रहा है, उसकी हालत खतरे से बाहर है।