फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Jalore: Police action against drug smuggling, 3 arrested with 7 kg opium milk in Sanchore

Jalore : मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई, सांचौर में 7 किलो अफीम के दूध के साथ 3 गिरफ्तार

Sat, 03 Aug 2024 09:38 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 03 Aug 2024 09:38 AM IST
सार

सांचौर में एक रहवासी मकान से पुलिस ने सात किलो अवैध मादक पदार्थ के साथ ढाई लाख रुपये नकदी बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Jalore: Police action against drug smuggling, 3 arrested with 7 kg opium milk in Sanchore
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध पुलिस लगातार की जा रही कार्रवाई के तहत सांचौर जिला स्पेशल पुलिस टीम व सांचौर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक रहवासी मकान में दबिश देकर 7 किलो 138 ग्राम अफीम दूध बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने तस्करी से अर्जित की गई 2 लाख 50 हजार नकद राशि बरामद करते हुए एक वाहन भी जब्त किया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सांचौर में सुखराम विश्नोई के मकान पर दी गई दबिश के दौरान 7 किलो 138 ग्राम अवैध अफीम का दूध तथा 2 लाख 50 हजार रुपयों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर एक वाहन को जब्त किया गया है। सांचौर एसपी हरिशंकर निर्देशन में जिला स्पेशल टीम एवं सांचौर थानाधिकारी हुकमाराम ने मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए हरिजन कॉलोनी स्थित सुखराम पुत्र जैताराम के रहवासी मकान पर दबिश देकर अवैध अफीम का दूध बरामद किया है। 
विज्ञापन


साथ ही सुखराम के घर पर अफीम का दूध खरीदने के लिए आए दिलीप कुमार पुत्र अर्जुनराम के बैग की तलाशी लेकर इसके कब्जे से 976 ग्राम अफीम का दूध बरामद किया गया। इस प्रकार कुल 7 किलोग्राम 138 ग्राम अफीम का दूध तथा 422 ग्राम और अफीम में मिलावट के लिए प्रयोग किया जाने वाला पदार्थ बरामद किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed