{"_id":"665f2bd1d6caa8b7fc057d72","slug":"jalore-ls-election-result-after-losing-the-election-vaibhav-gave-a-statement-for-lumbaram-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalore LS Election Result: चुनाव हारने के बाद पूर्व CM के बेटे वैभव ने दिया बयान, लुंबाराम के लिए कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalore LS Election Result: चुनाव हारने के बाद पूर्व CM के बेटे वैभव ने दिया बयान, लुंबाराम के लिए कही ये बात
Tue, 04 Jun 2024 08:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 04 Jun 2024 08:29 PM IST
सार
वैभव ने लुंबाराम को बधाई देते हुए कहा कि भले चुनाव हार गया हूं, लेकिन जालौर सांचौर और सिरोही जिले की जनता के लिए हमेशा हर सुख-दुख में खड़ा रहूंगा और हमेशा साथ रहूंगा। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए भी एनजीओ के माध्यम से कार्य करेंगे।
विज्ञापन
जालौर सीट से हारे वैभव गहलोत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालौर लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी ने जीत दर्ज की है। वहीं, पूर्व सीएम अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत को जोधपुर के बाद इस बार लोकसभा 2024 के इस चुनाव में यहां जालौर सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी बनाया गया था। उन्हें इस बार भी जालौर लोकसभा सीट पर हार का सामना करना पड़ा। आज हुई लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना में कांग्रेस के प्रत्याशी वैभव गहलोत चुनाव हार गए।
विज्ञापन
जालौर सिरोही लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी वैभव गहलोत ने हार के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हार-जीत होती रहती है। चुनाव परिणाम के नतीजे जरूर अलग हैं, लेकिन जालौर सिरोही और सांचौर की जनता का धन्यवाद प्रकट करते हुए भाजपा के प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी को जीत की बधाई देता हूं। उम्मीद करता हूं कि जालौर की जनता ने जो लुंबाराम चौधरी पर भरोसा जताया है वो आने वाले पिछले पांच सालों में जालौर सिरोही और सांचौर जिले के विकास को लेकर खड़े रहेंगे।
विज्ञापन
इस क्षेत्र का जो पिछड़ापन है। पिछले 20 सालों में जो कार्य नहीं हुए हैं, वो विकास कार्य पूरे कराएं। उन्होंने कहा कि मैंने चुनाव से पहले भी कहा था कि जालौर सांचौर और सिरोही जिले की जनता के लिए हमेशा हर सुख-दुख में खड़ा रहूंगा और हमेशा साथ रहूंगा। प्रत्याशी बनाए जाने के बाद इस क्षेत्र के बच्चों में देखा है कि कहीं न कहीं विकास नहीं हुआ है। ऐसे में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए भी एनजीओ के माध्यम से कार्य करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता का भी धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने चुनाव में कड़ी मेहनत की अच्छा चुनाव प्रबंधन किया। उसके लिए सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। हालांकि चुनाव परिणाम हमारे पक्ष में नहीं रहा है।