फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer Saddam Hussain Viral Video he is doing high jump

Rajasthan: 14 साल के बच्चे का वीडियो देखकर हर कोई दंग, बिना ट्रेनिंग बांस के सहारे लगा रहा 12 फीट तक हाई जंप

Sat, 08 Oct 2022 11:34 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 08 Oct 2022 11:34 AM IST
सार

जैसलमेर के सद्दाम हुसैन के वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। लोग मांग कर रहे हैं कि बिना ट्रेनिंग वो इतना अच्छा प्रदर्शन कर रहा है तो ट्रेनिंग मिल जाए तो वह देश का नाम रौशन कर सकता है।

विज्ञापन
Jaisalmer Saddam Hussain Viral Video he is doing high jump
हाई जंप करता सद्दाम - फोटो : Social Media

विस्तार

कहते हैं कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है। इसी कहावत को जैसलमेर के एक 14 साल के बच्चे ने चरितार्थ कर दिखाया है। जैसलमेर का सद्दाम हुसैन इनदिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ। छोटे से गांव के सद्दाम की प्रतिभा देखकर सब दांतों तले अंगुली दबा रहे हैं। वह वीडियो में बांस की मदद से हाई जंप करता नजर आ रहा है।

विज्ञापन

पढ़ने में भी होशियार है सद्दाम
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सद्दाम जैसलमेर के भणियाना की ग्राम पंचायत झलारिया के छोटे से गांव रायपालो की ढाणी का रहने वाला है। इस बच्चे के पिता अब्दुल्ला खान मजदूर हैं। घर में तंगी हैं लेकिन अब्दुल्ला खान अपने चारों बेटों को पढ़ा रहे हैं। सद्दाम के शिक्षक बताते हैं कि वो खेल-कूद के साथ पढ़ाई में भी बहुत अच्छा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Jaisalmer Saddam Hussain Viral Video he is doing high jump
सद्दाम हुसैन - फोटो : Social Media

लोगों की मांग-उसे दिलाई जाए ट्रेनिंग
सद्दाम एक दिन हाई जंप कर रहा था। इसी दौरान उसके बड़े भाई सालेह मोहम्मद ने उसका वीडियो बना लिया और उसको पोस्ट कर दिया। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया और लोग सद्दाम की तारीफ करने लगे। यहां तक की लोगों का कहना है कि बिना ट्रेनिंग के वो इतना अच्छा जंप कर रहा है तो ट्रेनिंग मिलने पर तो वो देश का नाम रौशन कर सकता है।

विज्ञापन

खाट लगाकर शुरू किया था जंप करना
वहीं सद्दाम हुसैन का कहना है कि उसे बचपन से ही ऊंची छलांग लगाना पसंद है। वो गांव में भी खाट और बांस के सहारे जंप करता आया है। ऐसे में अब वो आठ से 12 फीट तक हाई जंप कर लेता है। इसके साथ ही सद्दाम ने कहा कि मेरे पास संसाधन नहीं है। अगर मुझे ट्रेनिंग मिले तो मैं बेहतर प्रदर्शन कर सकता हूं। मैं देश का नाम रौशन करना चाहूंता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed