Rajasthan: 14 साल के बच्चे का वीडियो देखकर हर कोई दंग, बिना ट्रेनिंग बांस के सहारे लगा रहा 12 फीट तक हाई जंप
जैसलमेर के सद्दाम हुसैन के वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। लोग मांग कर रहे हैं कि बिना ट्रेनिंग वो इतना अच्छा प्रदर्शन कर रहा है तो ट्रेनिंग मिल जाए तो वह देश का नाम रौशन कर सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कहते हैं कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है। इसी कहावत को जैसलमेर के एक 14 साल के बच्चे ने चरितार्थ कर दिखाया है। जैसलमेर का सद्दाम हुसैन इनदिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ। छोटे से गांव के सद्दाम की प्रतिभा देखकर सब दांतों तले अंगुली दबा रहे हैं। वह वीडियो में बांस की मदद से हाई जंप करता नजर आ रहा है।
पढ़ने में भी होशियार है सद्दाम
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सद्दाम जैसलमेर के भणियाना की ग्राम पंचायत झलारिया के छोटे से गांव रायपालो की ढाणी का रहने वाला है। इस बच्चे के पिता अब्दुल्ला खान मजदूर हैं। घर में तंगी हैं लेकिन अब्दुल्ला खान अपने चारों बेटों को पढ़ा रहे हैं। सद्दाम के शिक्षक बताते हैं कि वो खेल-कूद के साथ पढ़ाई में भी बहुत अच्छा है।
14 साल के बच्चे का वीडियो देखकर हर कोई दंग, बिना ट्रेनिंग बांस के सहारे लगा रहा 12 फीट तक हाई जंप #Rajasthan #Jaisalmer #RajasthanNews @anandmahindra @ashokgehlot51 https://t.co/KkJuaQRVwk pic.twitter.com/q84LUrFJW6
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) October 8, 2022
लोगों की मांग-उसे दिलाई जाए ट्रेनिंग
सद्दाम एक दिन हाई जंप कर रहा था। इसी दौरान उसके बड़े भाई सालेह मोहम्मद ने उसका वीडियो बना लिया और उसको पोस्ट कर दिया। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया और लोग सद्दाम की तारीफ करने लगे। यहां तक की लोगों का कहना है कि बिना ट्रेनिंग के वो इतना अच्छा जंप कर रहा है तो ट्रेनिंग मिलने पर तो वो देश का नाम रौशन कर सकता है।
खाट लगाकर शुरू किया था जंप करना
वहीं सद्दाम हुसैन का कहना है कि उसे बचपन से ही ऊंची छलांग लगाना पसंद है। वो गांव में भी खाट और बांस के सहारे जंप करता आया है। ऐसे में अब वो आठ से 12 फीट तक हाई जंप कर लेता है। इसके साथ ही सद्दाम ने कहा कि मेरे पास संसाधन नहीं है। अगर मुझे ट्रेनिंग मिले तो मैं बेहतर प्रदर्शन कर सकता हूं। मैं देश का नाम रौशन करना चाहूंता हूं।