फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   jaisalmer police arrested two thiefs who were accused of robbery and theft in solar plants

राजस्थान: जैसलमेर पुलिस ने सोलर संयंत्रों में डकैती व चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

Tue, 07 Dec 2021 11:16 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर अजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, जैसलमेर Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 07 Dec 2021 11:16 PM IST
सार

जैसलमेर एसपी डॉ अजय सिंह ने बताया कि 4 अगस्त की अलसुबह तीन गाड़ियों में सवार होकर आए नकाबपोश डकैतों ने एनटीपीसी साइट पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड पर हमला कर स्टोर से डीसी केबल के ड्रम लूट कर फरार हो गए।

विज्ञापन
jaisalmer police arrested two thiefs who were accused of robbery and theft in solar plants
आरोपियों ने डकैती करना स्वीकार किया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिले की साकड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर सोलर संयंत्रों में डकैती व चोरी की वारदात करने वाले अभियुक्त थाना देचू जिला जोधपुर ग्रामीण निवासी तेजू सिंह एवं थाना पोकरण निवासी मोहम्मद सलीम को गिरफ्तार किया है। इन्होंने पूछताछ में साकड़ा एवं बाप क्षेत्र में सोलर संयंत्र में डकैती करना स्वीकार किया है। 

विज्ञापन


जैसलमेर एसपी डॉ अजय सिंह ने बताया कि 4 अगस्त की अलसुबह तीन गाड़ियों में सवार होकर आए नकाबपोश डकैतों ने एनटीपीसी साइट पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड पर हमला कर स्टोर से डीसी केबल के ड्रम लूट कर फरार हो गए। 15 सितंबर की रात 10-15 डकैत दोबारा प्लांट के ब्लॉक नंबर 46 में घुसे ओर 79 सोलर प्लेट तीन गाड़ियों में भरकर फरार हो गये। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन


सोलर प्लांट में संगठित अपराधियों के द्वारा की गई डकैती की वारदात की गंभीरता को देखते हुए एसपी अजय सिंह के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार चौधरी तथा सीओ पोकरण मोटाराम के सुपर विजन एवं थानाधिकारी साकड़ा आदेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा कड़ी मेहनत कर गिरोह के 2 सदस्यों तेजू सिंह व मोहम्मद सलीम को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया। जिनसे वारदात में शरीक अन्य अभियुक्तों व अन्य वारदातों के संबंध में गहन जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

                       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed