फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Year Ender 2023 Rajasthan daughters became an example in country and world big achievement

Year Ender 2023: राजस्थान की बेटियां देश-दुनिया में बनी मिसाल, 5G और रिवर क्रूज सहित मिली ये बड़ी उपलब्धि

Wed, 27 Dec 2023 04:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 27 Dec 2023 04:41 PM IST
सार

Year Ender 2023: अब राजस्थान की महिलाएं हर क्षेत्र में गांव, जिले और अपने मां-बाप का नाम रोशन कर रही हैं। इस साल राज्य में कई बड़े आयोजन हुए, जिनसे राजस्थान के उद्योग जगत की साख देश-विदेश तक बनी। प्रदेश के कई जिलों में 5जी सेवाओं का विस्तार हुआ।

विज्ञापन
Year Ender 2023 Rajasthan daughters became an example in country and world big achievement
राजस्थान की बेटियों ने मचाया धूम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में वक्त करवट बदल रहा है। अब राजस्थान की महिलाएं हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही हैं। साल 2023 धीरे-धीरे इतिहास होता जा रहा है। एक जनवरी को नया साल शुरू होगा। पर 2023 में राजस्थान की कई महिलाओं ने सूबे का नाम पूरी दुनिया, देश और प्रदेश में रोशन किया।

विज्ञापन


बता दें कि किसी ने खेल तो किसी ने फैशन में उंचा मुकाम पाया है। एक तो ऐसी है, जिसने दिव्यांग होने के बाद भी अपना सपना सच किया। ये सभी राजस्थान के दूर-दराज के गांवों के लिए आज मिसाल बन गई हैं। मां-बाप ही नहीं राजस्थान का हर व्यक्ति गर्व के साथ कहता है कि यह हमारे प्रदेश की बेटी है। जानें इन सात बेटियों के नाम, उनका काम और उनकी उपलब्धियां।
विज्ञापन




अवनि लेखरा (पैरा एशियाई खेल)
राजधानी जयपुर में जन्मी अवनि लेखरा (21) के लिए साल 2012 बहुत खराब रहा, जब वह एक सड़क दुर्घटना का शिकार होकर दिव्यांग हो गई थी। पर उस दुर्घटना के बाद उनके इरादे दिन-ब- दिन मजबूत हो गए। टोक्यो एशियन पैरा गेम्स 2023 में अवनि लेखरा राजस्थान का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




अवनि ने महिलाओं की आर-2 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 श्रेणी में 249.6 अंकों पाकर गोल्ड जीता। ओलंपिक चैंपियन अभिनव बिंद्रा उनकी प्रेरणा हैं। उन्होंने 2015 में निशानेबाजी में हाथ आजमाना शुरू किया और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

दिव्यकृति सिंह (घुड़सवार)
दिव्यकृति सिंह, एक ऐसा नाम जिसने राजस्थान का गौरव बढ़ाया है। दिव्यकृति (23) ने हांगझाउ एशियन गेम्स 2023 में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। वह भारतीय घुड़सवारी ड्रेसाज टीम की सदस्य रही हैं। देश को घुड़सवारी में 41 साल के लंबे अंतराल के बाद यह सम्मान मिला है। उनकी इस सफलता को देखते हुए खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 के तहत दिव्यकृति सिंह को अर्जुन अवार्ड देने की घोषणा की है।



बता दें, वह सबसे कम उम्र में इस सम्मान से सम्मानित होने वाली घुड़सवार बनी हैं। इस अंतरराष्ट्रीय ड्रेसेज राइडर का जन्म जयपुर में हुआ था। इनके पिता का नाम विक्रम सिंह राठौड़ है, यह राजस्थान पोलो संघ से जुड़े हुए हैं। दिव्यकृति ने दिल्ली विश्वविद्यालय के जीसस एंड मैरी कॉलेज से (मनोविज्ञान) पढ़ाई की है।

प्रवीना आंजना (मिस इंटरनेशनल इंडिया)
राजस्थान के छोटे से गांव से आने वाली युवती ने 'मिस इंटरनेशनल इंडिया' का खिताब जीतकर देश के साथ-साथ प्रदेश का नाम रोशन कर दिया। गांव की लड़कियों के लिए वह एक मिसाल बनीं। उदयपुर संभाग के प्रतापगढ़ जिले के छोटे से गांव केसुंदा के रहने वाली प्रवीना आंजना ने मध्यप्रदेश के नीमच जिले से 12वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी की। उसके बाद चार्टेड अकाउंटेड की पढ़ाई पूरी की। फिर अपने ख्वाब को पूरा करने की तैयारियां शुरू की।



जापान में मिस इंटरनेशनल प्रतियोगिता की तैयारियों में जुट गईं। कम संसाधनों में तैयारी की। अंतत: वो दिन आ गया, जब प्रवीना आंजना ने 'मिस इंटरनेशनल इंडिया' का खिताब अपने नाम किया। इस जीत से प्रवीना आंजना ने अपने प्रदेश और गांव का नाम हर जुबां पर दर्ज करा दिया। सूबे की लड़कियों के बीच एक मिसाल बन गईं।

प्रियन सेन (मिस अर्थ इंडिया 2023)
सीकर की रहने वाली प्रियन सेन ने मिस अर्थ इंडिया 2023 का खिताब जीता। मिस अर्थ इंडिया 2023 दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हुआ था, जिसे दीपक अग्रवाल ने ऑर्गनाइज किया था।
वैसे प्रियन सेन मिस राजस्थान 2022 की फर्स्ट रनरअप भी रह चुकी हैं। प्रियन सेन मौजूदा वक्त में मिस इंडिया की तैयारी के साथ-साथ मेडिकल की भी पढ़ाई कर रही हैं। प्रियन की मां राजस्थान के सरकारी स्कूल में टीचर हैं।



प्रियांशी बसीटा और कोमल बंजारा (बॉक्सिंग)
भीलवाड़ा शहर की दो बेटियों ने बॉक्सिंग में प्रदेश भर में अपना नाम रोशन किया है। केन्द्रीय विद्यालय संगठन की 52वीं संभागीय खेल प्रतियोगिता में बॉक्सर प्रियांशी बसीटा और कोमल बंजारा ने गोल्ड मेडल जीता है।

फाइनल मैच में कोमल बंजारा ने 38-42 वजन श्रेणी में अजमेर को और प्रियांशी बसीटा ने 50-52 वजन श्रेणी वर्ग में दौसा को पराजित कर जिले को सोना (गोल्ड मेडल) दिलाया है। अंडर- 17 आयु वर्ग की सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर कोमल बंजारा को घोषित किया गया है।

नंदिनी गुप्ता (मिस इंडिया 2023)
कोटा की रहने वाली नंदिनी गुप्ता मिस इंडिया 2023 की विजेता बनी। नंदिनी फेमिना मिस इंडिया राजस्थान भी रह चुकी हैं। नंदिनी गुप्ता का जन्म राजस्थान में हुआ था। वह 19 साल की हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई सेंट पॉल सीनियर सेकेंड्री स्कूल और लाला लाजपत राय कॉलेज से की है।



नंदिनी गुप्ता अभी एक मॉडल हैं। उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को नंदिनी गुप्ता अपना आदर्श मानती हैं।

अश्वनी बिश्नोई (एशियाई चैंपियनशिप-रेसलिंग स्पर्धा)
रेसलर अश्वनी बिश्नोई ने एशियाई चैंपियनशिप की रेसलिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। जॉर्डन के अम्मान शहर में 12 जुलाई से 18 जुलाई तक एशियाई चैंपियनशिप 2023 का आयोजन हुआ था। इसमें राजस्थान के भीलवाड़ा की 15 वर्षीय फीमेल रेसलर अश्वनी बिश्नोई ने विश्व पटल पर भारत का परचम फहराया है।



अश्वनी बिश्नोई ने एशियाई चैंपियनशिप 2023 में 62 किग्रा वर्ग में किर्गिस्तान की एना असमावलोका को हराकर गोल्ड मेडल जीता है। अश्वनी बिश्नोई भीलवाड़ा के कृष्ण व्यायामशाला में तैयारी करती आई हैं।

इस साल राज्य में कई बड़े आयोजन हुए, जिनसे राजस्थान के उद्योग जगत की साख देश-विदेश तक बनी। प्रदेश के कई जिलों में 5जी सेवाओं का विस्तार हुआ। वहीं, बात सीएनजी निर्मित टॉय ट्रेन की हो या फिर गिग वर्कर्स कानून, सभी में राजस्थान ने देश भर में बाजी मारी।


  • जयपुर, जोधपुर, उदयपुर तथा कोटा में 5जी इंटरनेट सेवाओं की शुरुआत हुई। इसके बाद तो पूरे साल ही प्रदेश में 5जी नेटवर्क का विस्तार हुआ।
  • दुनिया का सबसे लंबा रिवर क्रूज एमवी गंगा विलास वाराणसी से डिब्रूगढ़ के लिए रवाना हुआ। इसमें जोधपुर में हस्तशिल्प से बना फर्नीचर लगाया गया है।
  • उदयपुर के गुलाब बाग में महाराणा प्रताप टॉय ट्रेन का संचालन शुरू किया गया। खास बात यह है कि यह देश की पहली सीएनजी निर्मित टॉय ट्रेन है।
  • प्रदेश में 11 मिलेट्स एवं खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना के लिए तीन करोड़ 37 लाख रुपये का अनुदान दिया गया। 2024 में अनुदान राशि बढ़ने की उम्मीद है।
  • ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के लिए काम करने वाले गिग वर्कर्स के अधिकारों के लिए कानून बनाने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य बना।
  • राजस्थानी संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में तमिलनाडु राज्य के कोयम्बटूर जिले में नवनिर्मित राजस्थानी संघ भवन का उद्घाटन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed