फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Swami Avimukteshwaranand receives threat of fate like Atiq Ahmed

Rajasthan: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को अतीक अहमद जैसा हाल करने की धमकी मिली, बोले- धमकियों से डरने वाला नहीं

Fri, 10 Apr 2026 06:04 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Fri, 10 Apr 2026 06:04 PM IST
सार

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को ऑडियो मैसेज के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है, जिसमें उनका हाल अतीक अहमद जैसा करने की बात कही गई। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि वे ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं, बल्कि अपना संघर्ष जारी रखेंगे।

विज्ञापन
Swami Avimukteshwaranand receives threat of fate like Atiq Ahmed
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को जान से मारने की धमकी मिली - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को जान से मारने की धमकी मिली है। इसको लेकर उन्होंने अमर उजाला से खास बातचीत में कहा कि उन्हें किसी तरह का भय नहीं है और वे धर्म व गौ रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेंगे। उन्होंने बताया कि ऑडियो मैसेज के जरिए धमकी मिली है।  उनका हाल गैंगस्टर अतीक अहमद जैसा करने की बात कही गई है।  
विज्ञापन


अविमुक्तेश्वरानंद बोले- ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि वे ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। अगर हिंदू धर्म और गौ रक्षा जैसे पवित्र कार्यों के लिए उनकी जान भी चली जाए, तो यह कोई बड़ी बात नहीं होगी। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने धर्मयुद्द बताते हुए कहा कि उनका संघर्ष जारी रहेगा। देश में कोई भी प्रमुख धर्मगुरु या धर्माचार्य उनके खिलाफ खुलकर बयान नहीं दे रहा है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि धर्म की रक्षा की इस लड़ाई में कई लोग उनके साथ नहीं खड़े हैं। उनके अनुसार, समाज में “असली” और “नकली” हिंदुओं की पहचान करना जरूरी हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- राजस्थान में आईएएस पर भ्रष्टाचार के दाग; सुबोध सहित कई अफसर हो चुके हैं गिरफ्तार

वैश्विक स्तर पर चल रहे हालातों पर चिंता जताई
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने वैश्विक स्तर पर युद्ध हालातों को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि दुनिया में कुछ शक्तियां नियमों को तोड़कर युद्ध को बढ़ावा दे रही हैं।  इसे रोकना आसान नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इतिहास में भी ऐसे कई युद्ध हुए हैं, लेकिन हर स्थिति का विश्लेषण जरूरी होता है, ताकि यह समझा जा सके कि कौन अपने स्वार्थ के लिए हालात बिगाड़ रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed