{"_id":"64cd279bafb7543fae08aa7d","slug":"sushil-gurjar-husband-of-jaipur-mayor-munesh-gurjar-caught-taking-bribe-of-two-lakhs-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: मेयर मुनेश गुर्जर के घर ACB छापा, मेयर पति सुशील गुर्जर दो लाख की रिश्वत लेते दलालों सहित हुए ट्रैप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: मेयर मुनेश गुर्जर के घर ACB छापा, मेयर पति सुशील गुर्जर दो लाख की रिश्वत लेते दलालों सहित हुए ट्रैप
Fri, 04 Aug 2023 10:00 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 04 Aug 2023 10:00 PM IST
सार
ACB ने हेरिटेज मेयर मुनेश गुर्जर के पति सुशील गुर्जर को दो दलालों के साथ ट्रैप किया है। मेयर पति पर पट्टे दिलवाने की एवज में दो लाख रुपये की घूस मांगने का आरोप है।
विज्ञापन
मेयर के घर एसीबी की कार्रवाई।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर हेरिटेज नगर निगम की महापौर मुनेश गुर्जर के पति सुशील गुर्जर एसीबी में ट्रैप हो गए हैं। मेयर के जयपुर में निवास पर एसीबी की टीम ने छापा डाला है। जमीन के पट्टे जारी करने के मामले में दो लाख रुपये की घूस लेने से जुड़ा यह मामला है।
विज्ञापन
जयपुर हेरिटेज नगर निगम की महापौर मुनेश गुर्जर के पति सुशील गुर्जर ने जमीन के पट्टे के लिए दो लाख रुपये की रिश्वत दलालों के जरिए ली, तो एसीबी ने उन्हें ट्रैप कर लिया। हालांकि अब तक मेयर मुनेश गुर्जर की सीधे तौर पर कोई मिलीभगत अब तक सामने नहीं आई, इसलिए मेयर मुनेश गुर्जर को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
एसीबी के एडीजी हेमंत प्रियदर्शी ने मीडिया को यह जानकारी फोन पर दी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मेयर के पति सुशील गुर्जर ने दो दलालों के जरिए परिवादी शिकायतकार्य से रिश्वत की राशि मांगी थी। परिवादी ने शिकायत में बताया कि सुशील गुर्जर उन्हें ज़मीन के पट्टे दिलवाने की एवज में में दो लाख रुपये की रिश्वत मांग कर परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन
एसीबी के एएसपी ललित शर्मा की टीम ने की ट्रैप कार्रवाई
एसीबी ने मामला शिकायत दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू की। एसीबी टीम ने शिकायत का वेरिफिकेशन किया तो शिकायत सही पाई गई। एसीबी के एएसपी ललित शर्मा की टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए मेयर के पति सुशील गुर्जर को दो लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार कर लिया। दो दलालों के ज़रिए ये रिश्वत की गई थी। उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया।
एसीबी अब भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी।
मेयर मुनेश गुर्जर के घर पर एंटी करप्शन ब्यूरो का छापा और सर्च
मेयर मुनेश गुर्जर के पति सुशील गुर्जर और दलालों की गिरफ्तारी के बाद उनके घर और ठिकानों पर छापे मारकर एसीबी की टीम सर्च कर रही है। मेयर के पति और दो दलालों से पूछताछ की जा रही है कि पट्टा बनवाने के लिए किन अधिकारियों तक यह रिश्वत की राशि पहुंचाई जानी थी।
हालांकि अभी तक मेयर मुनेश गुर्जर की मामले में संलिप्तता संदिग्ध नहीं पाई गई है। हेरिटेज मेयर मुनेश गुर्जर कांग्रेस पार्टी से ही हैं। पिछले दिनों मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के खिलाफ उन्होंने बयान दिया था। साथी नगर निगम में भी धरने पर बैठ गई थीं। तब इस मामले में बहुत सुर्खियां बटोरी थीं।