{"_id":"64da5824e02473bbae055ea5","slug":"students-occupied-vice-chancellor-s-secretariat-demanding-student-union-elections-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: छात्र संघ चुनाव की मांग; विश्ववविद्यालय के सचिवालय पर छात्रों ने किया कब्जा, चुपचाप निकल गए कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: छात्र संघ चुनाव की मांग; विश्ववविद्यालय के सचिवालय पर छात्रों ने किया कब्जा, चुपचाप निकल गए कुलपति
Mon, 14 Aug 2023 10:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 14 Aug 2023 10:07 PM IST
सार
कार्यकर्ता छात्र संघ चुनाव करने को लेकर लगभग चार घंटे तक धरना देते रहे, लेकिन कुलपति वहां से लापता हो गए। विश्वविद्यालय प्रशासन भी धीरे-धीरे लापता हो गया।
विज्ञापन
विश्ववविद्यालय के सचिवालय पर धरना देते छात्र नेता।।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में छात्र संघ चुनाव होने चाहिए इसको लेकर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति सचिवालय पर कब्जा कर लिया। इस दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की पुलिस प्रशासन के साथ में झड़प भी हुई।
विज्ञापन
हुश्यार सिंह मीणा राष्ट्रीय मंत्री एबीवीपी ने बताया कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता छात्र संघ चुनाव करने को लेकर लगभग चार घंटे तक धरना देते रहे, लेकिन कुलपति वहां से लापता हो गए। विश्वविद्यालय प्रशासन भी धीरे-धीरे लापता हो गया। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज पूरे प्रदेश में प्रदेश व्यापारी आंदोलन किया है। सभी महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के साथ में जिला केंद्रों पर प्रदर्शन किए गए।
विज्ञापन
राजस्थान में छात्र संघ चुनाव होने चाहिए
राजस्थान में छात्र संघ चुनाव होने चाहिए लोकतंत्र में विश्वास करने वाले लोग यदि इस तरीके से लोकतंत्र में विश्वास करेंगे तो किस तरीके से छात्र संघ चुनाव हो पाएंगे विद्यार्थी परिषद का मानना है कि आज हम सभी को एक होकर छात्र संघ चुनाव हो इसके लेकर छात्रों को एक होना चाहिए और मजबूती के साथ में प्रदेशव्यापी आंदोलन खड़ा करना है इसको लेकर आगामी तारीख को बड़े प्रदर्शन की योजना भी चल रही है।
विज्ञापन