फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   RPSC Scam Wanted Dummy Candidate Arrested by SOG After Two Years

आरपीएससी शिक्षक भर्ती घोटाला: डमी कैंडिडेट के दम पर बना टीचर, दो साल से फरार इनामी को एसओजी ने पकड़ा

Tue, 02 Jun 2026 09:25 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Tue, 02 Jun 2026 09:25 PM IST
सार

आरपीएससी द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा-2022 में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने वाले 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी नरेश कुमार को एसओजी ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 5 लाख रुपये लेकर दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दी थी। मामले में जांच जारी है।

विज्ञापन
RPSC Scam Wanted Dummy Candidate Arrested by SOG After Two Years
आरोपी नरेश कुमार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की वरिष्ठ अध्यापक (द्वितीय श्रेणी) भर्ती परीक्षा-2022 में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने वाले 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (एसओजी) ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले करीब दो वर्षों से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन


एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस विशाल बंसल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नरेश कुमार, जालौर जिले का निवासी है। वह आरपीएससी की द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा में एक अभ्यर्थी की जगह बैठकर परीक्षा देने के मामले में वांछित था।
विज्ञापन


मनोविज्ञान विषय का प्रश्नपत्र लीक परीक्षा हुई थी निरस्त
जानकारी के अनुसार, आरपीएससी द्वारा वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2022 का आयोजन 24 दिसंबर 2022 को किया गया था। सामान्य ज्ञान एवं शैक्षिक मनोविज्ञान विषय का प्रश्नपत्र लीक होने के बाद परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। इसके बाद 29 जनवरी 2023 को पुनर्परीक्षा आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग जगह डमी अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
एसओजी जांच में सामने आया कि जालौर जिले के चितलवाना थाना क्षेत्र निवासी मूल अभ्यर्थी गोपाल सिंह ने सामान्य ज्ञान एवं शैक्षिक मनोविज्ञान तथा विज्ञान विषय की परीक्षा स्वयं नहीं दी थी। उसकी जगह दो अलग-अलग डमी अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। जांच के दौरान पता चला कि 29 जनवरी 2023 को उदयपुर स्थित परीक्षा केंद्र पर आयोजित सामान्य ज्ञान एवं शैक्षिक मनोविज्ञान विषय की परीक्षा में गोपाल सिंह के स्थान पर नरेश कुमार बैठा था। इसके बदले उसने पांच लाख रुपये में सौदा किया था।

ये भी पढ़ें-  भैराणा धाम में आंदोलन जारी: धाम संघर्ष समिति का बयान; कहा- जब तक लिखित आश्वासन नहीं, तब तक जारी रहेगा संघर्ष


एसओजी के मुताबिक, विज्ञान विषय की परीक्षा देने वाले दूसरे डमी अभ्यर्थी विष्णु प्रकाश को मार्च 2024 में गिरफ्तार किया जा चुका है। विष्णु प्रकाश एमबीबीएस का छात्र बताया गया है।

डमी अभ्यर्थियों की मदद से परीक्षा पास करने के बाद गोपाल सिंह का चयन वरिष्ठ अध्यापक द्वितीय श्रेणी (विज्ञान) पद के लिए हो गया था, लेकिन आरपीएससी को शिकायत मिलने के कारण उसे नियुक्ति पत्र जारी नहीं किया गया। बाद में दिसंबर 2023 में गोपाल सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार शर्मा कर रहे हैं। गिरफ्तार आरोपी नरेश कुमार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 9 जून 2026 तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। एसओजी अब उससे पूछताछ कर भर्ती परीक्षा घोटाले से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed