{"_id":"6465f7ec8f12e31a7d0013c2","slug":"ramlal-said-that-the-government-should-take-action-against-the-officers-involved-in-corruption-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: रामलाल शर्मा ने उदयपुर से पकड़े गए दलाल के दावे पर सरकार को घेरा, बोले- जांच कर भ्रष्टाचार मिटाए सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: रामलाल शर्मा ने उदयपुर से पकड़े गए दलाल के दावे पर सरकार को घेरा, बोले- जांच कर भ्रष्टाचार मिटाए सरकार
Thu, 18 May 2023 03:34 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 18 May 2023 03:34 PM IST
सार
उदयपुर में पकड़े गए दलाल के दावे को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने कांग्रेस सरकार को घेरा। कहा कि भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए सरकार जांच करवानी चाहिए।
विज्ञापन
विधायक रामलाल शर्मा
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि उदयपुर में पकड़े गए दलाल के प्रशासनिक अधिकारियों से संबंध होने के दावे पर सरकार को उच्च स्तरीय जांच कर भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि उदयपुर में पकड़े गए दलाल ने इस बात को कबूल किया है कि मेरे राजस्थान प्रशासनिक सेवा एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा में कई अधिकारियों से कई वर्षों से लगातार संपर्क में हूं और मैं उनसे जायज और नाजायज काम करवाता रहता हूं।
विज्ञापन
आवश्यकता इस बात की है कि राजस्थान की सरकार यदि भ्रष्टाचार को मिटाना चाहती है तो जिन-जिन अधिकारियों से इस व्यक्ति के संबंध थे, उन तमाम अधिकारियों की जांच होनी चाहिए। आखिरकार इन्होंने जायज और नाजायज़ कामों की जो बात की थी तो वो काम कौन-कौन से हैं, जो नियम विरुद्ध हैं, जो सिर्फ़ और सिर्फ़ धन के प्रलोभन के आधार के ऊपर काम किए गए।
विज्ञापन
प्रदेश के राजस्व को कई करोड़ों का नुकसान किया गया। उस नुकसान की भरपाई भी कैसे हो पाएगी। इसलिए दोषी वो अधिकारी भी है जिन अधिकारियों ने इससे पूर्व भी कई लोगों से नैतिक और अनैतिक कार्य करवाने ने वे लोग शामिल हुए हैं।