फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan weather: You can get relief from the scorching heat of Rajasthan on May 29.

Rajasthan weather: राजस्थान में दिन के साथ रातें भी तोड़ रही रिकॉर्ड, जानें कब तक जारी रहेगा गर्मी का सितम

Sun, 26 May 2024 09:08 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 26 May 2024 09:08 AM IST
सार

मौसम विभाग की चेतावनी है कि अगले तीन दिन गर्मी का टॉर्चर जारी रहेगा। राजधानी जयपुर में अगले दो दिनों में अधिकतम पारा 47 डिग्री तक पहुंच सकता है। 

विज्ञापन
Rajasthan weather: You can get relief from the scorching heat of Rajasthan on May 29.
राजस्थान मे जारी गर्मी का सितम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में गर्मी के हालात ऐसे हैं कि न दिन में चैन है न रातों को आराम। बीते 24 घंटों में फलौदी का दिन सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम पारा 50 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, बाड़मेर में रात्रि का तापमान सबसे ज्यादा रहा। बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन


मौसम विभाग की चेतावनी है कि अगले तीन दिन गर्मी का टॉर्चर जारी रहेगा। राजस्थान के सभी संभागों में दिन में हीट वेव चल रही हैं। वहीं जोधपुर, अजमेर, उदयपुर और बीकानेर संभाग में उष्ण रात्रि दर्ज की गई है। आज रविवार को राजस्थान के अधिकांश जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


राजधानी जयपुर में अगले दो दिनों में अधिकतम पारा 47 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण पूर्वी राजस्थान, मध्यप्रदेश और तेलंगाना में समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर उपर एक चक्रवाती संचरण बना हुआ है, जिसके चलते मौसम में यह प्रभाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में हीट स्ट्रोक से अब तक राजस्थान में कुल 18 लोगों की मौत गर्मी से हो चुकी है। शनिवार को जालौर, भीलवाड़ा और अजमेर में लू से मौतें होने की सूचना है। हालांकि अब तक इनकी पोस्टमोर्टम रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


29 मई से मिल सकती है राहत
29 मई से पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में तथा 30 मई से पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। जून के प्रथम सप्ताह में राज्य के ज्यादातर भागों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास दर्ज होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed