फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update: Sawan starts from today, Shiv Abhishek will be done with drizzle, IMD issued alert

Rajasthan Weather Update: आज से सावन शुरू, रिमझिम से होगा शिव अभिषेक, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

Mon, 22 Jul 2024 08:35 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 22 Jul 2024 08:35 AM IST
सार

सावन के पहले दिन मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों में हल्की एवं मध्यम वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि आषाढ़ के महीने में प्रदेश में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है, ऐसे में सावन भी पूरी तरह बरसने की उम्मीद की जा रही है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update: Sawan starts from today, Shiv Abhishek will be done with drizzle, IMD issued alert
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस बार सावन की शुरुआत सोमवार से हुई है। राजस्थान की जनता मानसून से उम्मीद लगाए बैठी है कि यह सावन रीता नहीं जाएगा। इधर मौसम विभाग ने भी अगले 2 दिन राजस्थान के कई संभागों में तेज वर्षा का अनुमान जताया है। रविवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में सामान्य से कम वर्षा रिकॉर्ड की गई।

विज्ञापन


मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार 22 जुलाई के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में पूर्वी राजस्थान के अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, झुंझुनू, करौली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही, उदयपुर के आसपास के क्षेत्रों के लिए मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना जताई गई है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, जोधपुर, नागौर, पाली, श्री गंगानगर और आसपास के जिलों के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार 23 जुलाई को पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिसमें कोटा, उदयपुर, जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed