फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan weather: Rain alert in 21 districts of the state

Weather Update: राजस्थान और पाकिस्तान के ऊपर बना पश्चिमी विक्षोभ, प्रदेश के 21 जिलों में बारिश का अलर्ट

Sun, 30 Apr 2023 03:43 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 30 Apr 2023 03:43 PM IST
सार

राजस्थान के 21 जिलों में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। राजधानी जयपुर के साथ ही दौसा, सवाई माधोपुर टोंक, अलवर, भरतपुर, सीकर, झुंझुनूं, अजमेर में बारिश का दौर शुरू हो गया है। जयपुर में दोपहर में मूसलाधार बारिश हुई।

विज्ञापन
Rajasthan weather: Rain alert in 21 districts of the state
बारिश का अलर्ट - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

प्रदेश के 21 जिलों सीकर, दौसा, जयपुर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, झुंझुनू, अजमेर, टोंक, बूंदी, हनुमानगढ़, बीकानेर, भीलवाड़ा, बारां, नागौर, जोधपुर, पाली, चूरू, जैसलमेर, सवाईमाधोपुर और आसपास के क्षेत्रों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। रविवार को इन ज़िलों में बारिश, बादल गरजने, कहीं कहीं बिजली गिरने की आशंका है। अजमेर, दौसा, जोधपुर, सीकर, नागौर, झुंझुनू, धौलपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, टौंक, सवाईमाधोपुर, करौली, चूरू और बूंदी जिलों में कहीं कहीं आकाशीय बिजली गिरने और अचानक तेज हवाएं 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने और ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। बादल गरजने के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लेने और पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेने की सलाह जारी की गई है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


राजस्थान और पाकिस्तान के ऊपर वेस्टर्न डिस्टरबेंस से बारिश का वेदर सिस्टम बना
मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश भागों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज हुई है। सर्वाधिक बारिश जैसलमेर में 59.8 मिलीमीटर दर्ज की गई है। पश्चिमी विक्षोभ रविवार को भी परिसंचरण तंत्र के रूप में पाकिस्तान क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है और एक प्रेरित परिसंचरण तंत्र वायुमंडल के निचले स्तरों में दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के पाकिस्तान क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है। रविवार को इस सिस्टम के प्रभाव से आंधी बारिश का दौर कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, बीकानेर और जोधपुर संभाग के कुछ भागों में आंधी बारिश, तेज हवाओं (40-50 Kmph) का दौर जारी रहने की प्रबल संभावना है। कोटा, जयपुर संभाग में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह के दौरान जारी रहेगी आंधी-बारिश 
आंधी बारिश की गतिविधियां आगामी एक सप्ताह के दौरान जारी रहने की संभावना है। एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 2 मई से सक्रिय होने से फिर से आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed