{"_id":"67a036787f92e2471e010ee0","slug":"rajasthan-weather-due-to-western-disturbance-rain-alert-in-13-cities-including-jaipur-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Today: प्रदेश के कई जिलों में फिर पलटा मौसम, जयपुर सहित 13 शहरों में बारिश का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Today: प्रदेश के कई जिलों में फिर पलटा मौसम, जयपुर सहित 13 शहरों में बारिश का अलर्ट
Mon, 03 Feb 2025 08:52 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 03 Feb 2025 08:52 AM IST
सार
Rajasthan Weather Update Today: पाकिस्तान से होते हुए राजस्थान में एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके प्रभाव से आज प्रदेश के कई जिलों में मौसम अचानक पलट गया है। राजधानी जयपुर सहित 13 जिलों में बारिश की चेतावनी है।
विज्ञापन
राजस्थान में बारिश का अलर्ट।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान में आज मौसम अचानक फिर से पलटता नजर आ रहा है। प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके प्रभाव से आज राजधानी जयपुर सहित 13 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी और उत्तरी राजस्थान में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में गिरावट आ सकती है। राज्य में दिन का अधिकतम पारा लगभग 28 डिग्री को छू गया है। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो हिल स्टेशन माउंट आबू पर निम्नतम न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं बीकानेर के लूणकरणसर में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री दर्ज किया गया है। शेष जिलों में निम्नतम न्यूनतम तापमान का स्तर 6 डिग्री से लेकर लगभग 14 डिग्री के स्तर पर दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान की स्थिति
प्रदेश का सर्वाधिक गर्म जिला चित्तोड़गढ़ रहा। यहां अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं निम्नतम न्यूनतम तापमान लूणकरणसर में 4.4 डिग्री दर्ज किया गया। फतेहपुर में न्यूनतम पारा 6.4 डिग्री तक पहुंच गया है। यहां 24 घंटों में ही न्यूनतम पारे में 2 डिग्री का अंतर आ गया है। वहीं सीकर में न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री से 12 डिग्री हो गया है। प्रदेश के 14 जिलों में न्यूनतम तापमान का स्तर 10 से 14 डिग्री के बीच रहा। अजमेर में न्यूनतम तापमान 13.8, भीलवाड़ा में 9.8, जयपुर में 15.7, सीकर में 12, कोटा में 13.1, चित्तौड़गढ़ में 8.8, डबोक में 8.2, बाड़मेर में 13.8, आबू रोड़ में 9, जैसलमेर में 11.2, फलौदी में 11.2, बीकानेर में 10.2, अंता में 9.7 व सिरोही में 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन