{"_id":"66e7bca2534d25924104659a","slug":"rajasthan-speed-of-bisalpur-reduced-12-thousand-20-cusecs-of-water-being-released-per-second-from-4-gates-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News : कम हुई बीसलपुर की रफ्तार, चार गेटों से प्रति सेकंड छोड़ा जा रहा 12 हजार 20 क्यूसेक पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News : कम हुई बीसलपुर की रफ्तार, चार गेटों से प्रति सेकंड छोड़ा जा रहा 12 हजार 20 क्यूसेक पानी
Mon, 16 Sep 2024 10:38 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 16 Sep 2024 10:38 AM IST
सार
लगातार हुई बारिश के बाद अब राज्य में मानसून पर ब्रेक लगने से बीसलपुर बांध के दो गेटों को बंद कर दिया गया है। गौरतलब है कि बांध के लबालब भरने के बाद इसके 6 गेट खोल दिए गए थे।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के सबसे बड़े बांधों में से एक बीसलपुर में पानी की आवक कम होने लगी है। इसके चलते रविवार को बांध के 2 गेट बंद कर दिए गए हैं। अभी चार गेटों से प्रति सेकंड 12 हजार 20 क्यूसेक पानी की निकासी बनास नदी में की जा रही है। बांध में पानी की आवक के मुख्य स्रोत त्रिवेणी के यहां पानी का गेज 3.40 मीटर बना हुआ है लेकिन प्रदेश में फिलहाल बारिश का दौर थम चुका है ऐसे में अगले तीन-चार दिन बारिश नहीं होती है तो शेष 4 गेट भी बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
राजस्थान में मानसून पर ब्रेक लगने के बाद अब बांधों से छोड़े जाने वाले पानी की रफ्तार भी कम कर दी गई है। प्रदेश के सबसे बड़े बांधों में से एक बीसलपुर में त्रिवेणी की आवक घटने के बाद बांध के 2 गेट रविवार को बंद कर दिए गए हैं। अभी चार गेटों से प्रति सेकंड 12 हजार 20 क्यूसेक पानी की निकासी बनास नदी में की जा रही है। बांध में पानी की आवक के मुख्य स्रोत त्रिवेणी के यहां पानी का गेज 3.40 मीटर बना हुआ है लेकिन प्रदेश में फिलहाल बारिश का दौर थम चुका है ऐसे में अगले तीन-चार दिन बारिश नहीं होती है तो शेष 4 गेट भी बंद कर दिए जाएंगे
विज्ञापन
बीसलपुर बांध के जलस्तर को निर्धारित भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर तक बनाए रखा जा रहा है। बांध में त्रिवेणी से 1201 क्यूसेक और अन्य स्त्रोत से 10819 क्यूसेक प्रति सेकंड पानी की आवक हो रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 5 साल बाद 6 सितंबर को बीसलपुर बांध छलकने के बाद जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने विधिवत पूजा-अर्चना कर बांध के दो गेट खोले थे। इसके बाद भी बाद में पानी की आवक बढ़ने पर दो बार दो-दो गेट और खोलने पड़े। रविवार तक कुल छह गेटों से पानी निकासी की जा रही थी। अब बांध में पानी की आवक कमजोर पड़ने से रविवार को दो गेटों को बंद करना पड़ा। अन्य चार गेट भी आधा-आधा मीटर खोलकर 12 हजार 20 क्यूसेक पानी बनास नदी में छोड़ा जा रहा है। बांध में जैसे-जैसे पानी की आवक कम होती जाएगी, वैसे-वैसे गेट बंद करते जाएंगे।