{"_id":"64e9ebc96160ed258f0e21dc","slug":"rajasthan-seven-panoramas-including-prithviraj-chauhan-kaila-devi-will-be-built-cm-gehlot-approves-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पृथ्वीराज चौहान, कैला देवी समेत सात पैनोरमा 35 करोड़ की लागत से बनेंगे, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पृथ्वीराज चौहान, कैला देवी समेत सात पैनोरमा 35 करोड़ की लागत से बनेंगे, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
Sat, 26 Aug 2023 05:41 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Sat, 26 Aug 2023 05:41 PM IST
सार
राजस्थान में 35 करोड़ की लागत से सात पैनोरमा बनेंगे। प्रदेश में पृथ्वीराज चौहान, महाराजा सूरजमल, सवाईभोज, कैला देवी, वीरमदेव कान्हड़देव चौहान, इन्दिरा महाशक्ति भारत और स्वतंत्रता सेनानियों के पैनोरमा बनेंगे। सीएम गहलोत ने मंजूरी दी।
विज्ञापन
पृथ्वीराज चौहान, कैली देवी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में सात पैनोरमा बनाए जाने की मंजूरी देते हुए 35 करोड रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी की है। इनमें पृथ्वीराज चौहान,
विज्ञापन
वीरमदेव कान्हड़देव चौहान, महाराजा सूरजमल सहित सात पैनोरमा बनाए जाएंगे।
दरअसल, राज्य सरकार प्रदेश के गौरवमयी इतिहास को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। विभिन्न जिलों में पेनोरमा के निर्माण कराए जा रहे हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सात स्थानों पर पैनोरमा बनाए जाने के लिए 35 करोड़ रुपये की वित्तीय मंजूरी दी है। इस स्वीकृति से अजमेर में पृथ्वीराज चौहान पैनोरमा, जैसलमेर के पोकरण में इन्दिरा महाशक्ति भारत पैनोरमा, भरतपुर के डीग में महाराजा सूरजमल पैनोरमा, जयपुर में स्वतंत्रता सेनानियों के पैनोरमा बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने इनके कार्यों के लिए 23 करोड़ रुपए की सैद्धांतिक सहमति दी है।
विज्ञापन
जालोर में बनेगा वीरमदेव कान्हड़देव चौहान का पैनोरमा
बता दें कि भीलवाड़ा के आसींद में बगड़ावत सवाईभोज पैनोरमा, करौली में कैला देवी पैनोरमा, जालोर में वीरमदेव कान्हड़देव चौहान का भी पैनोरमा तैयार होगा। गहलोत ने 12 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी है। यह राशि पर्यटन विभाग के माध्यम से पर्यटन विकास कोष से खर्च होगी। इन पेनोरमा से आमजन को अपने प्रेरणास्त्रोतों के अविस्मरणीय बलिदान, त्याग, साहस, स्वाभिमान और सामाजिक सरोकारों की जानकारी मिलेगी। पैनोरमा भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत साबित होंगे।
विज्ञापन
जोधपुर में बनेगा एमआईसीई सेंटर, 25 करोड़ रुपये स्वीकृत
प्रदेश में कला और व्यापार पर्यटन को बढ़ावा देने में एमआईसीई (मीटिंग इंसेंटिव कॉन्फ्रेंस एंड एग्जीबिशन) सेंटर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों की मेजबानी के लिए प्रसिद्ध जोधपुर जिले में भी एमआईसीई सेंटर का निर्माण होगा। जोधपुर दौरे पर रहे सीएम अशोक गहलोत ने सेंटर निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपए की वित्तीय मंजूरी दी है। पर्यटन क्षेत्र में सिरमौर बनने की प्रतिबद्धता में यह निर्णय लिया गया है। इससे एमआईसीई टूरिज्म को गति मिलेगी।
वर्तमान में जोधपुर विकास प्राधिकरण द्वारा महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय परिसर की कुल आवंटित 65 हजार वर्गमीटर भूमि में से 5650 वर्गमीटर भूमि पर एमआईसीई सेंटर का निर्माण होगा। यहां प्रथम चरण में एग्जीबिशन हॉल, सेंट्रल ब्लॉक (जी प्लस 2) का निर्माण होगा। इस ब्लॉक में रजिस्ट्रेशन एंड इन्फॉर्मेंशन सेंटर, एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक, वीआईपी लाउंज, ट्रेड एंड बिजनेस सेंटर के लिए मीटिंग स्पेस, पार्किंग एरिया सहित विभिन्न कार्य होंगे।