फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Sachin Pilot and Jitendra Singh made CWC members

Rajasthan: पायलट और जितेंद्र सिंह बनाए गए CWC सदस्य, केंद्रीय राजनीति में ले जाने के संकेत, गहलोत की पिच साफ

Sun, 20 Aug 2023 03:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 20 Aug 2023 03:08 PM IST
सार

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को कांग्रेस हाईकमान ने आखिरकार पद दे ही दिया। सचिन पायलट को एडजस्ट करते हुए कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) का सदस्य नियुक्त किया गया है। कांग्रेस हाईकमान ने पायलट को राष्ट्रीय राजनीति में फिर से ले जाने के संकेत भी दिए हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Sachin Pilot and Jitendra Singh made CWC members
मल्लिकार्जुन खरगे और सचिन पायलट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साल 2020 में अंतर्कलह और पार्टी में गुटबाजी के कारण पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को उप मुख्यमंत्री और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का पद खोना पड़ा था। बाद में पायलट को कोई पद राजस्थान में नहीं दिया गया। लेकिन सुलह के बाद अब सचिन पायलट को सीडब्ल्यूसी यानी कांग्रेस वर्किंग कमेटी का सदस्य नियुक्त कर पार्टी हाईकमान ने करीब तीन साल बाद पायलट को संगठन में एडजस्ट कर दिया है। इससे सचिन पायलट को अब पद मिल गया है। साथ ही वे कांग्रेस की उस टॉप टीम में शामिल हो गए हैं, जो देशभर में कांग्रेस पार्टी के सबसे महत्वपूर्ण निर्णय लेती है।

विज्ञापन


सियासी जानकार इसे सचिन पायलट को राष्ट्रीय राजनीति में ले जाने के संकेत के तौर पर भी देख रहे हैं। सीडब्ल्यूसी सदस्य के तौर पर सचिन पायलट को अब दिल्ली में ज्यादा समय देना होगा। विधानसभा चुनावों के बाद 2024 के लोकसभा चुनाव आने वाले हैं। इसलिए कांग्रेस नेतृत्व ने अपनी पूरी टीम का पुनर्गठन किया है। 
विज्ञापन




पायलट राजस्थान के साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर भी पूर्व में स्टार प्रचारक की भूमिका में रहे हैं। वे पूर्व केंद्रीय आईटी राज्यमंत्री भी यूपीए-2 सरकार के वक्त में रहे हैं। एक बार फिर से पायलट को कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय करना चाह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




राजस्थान में अशोक गहलोत के लिए पिच साफ
राजस्थान में कांग्रेस पार्टी सीएम अशोक गहलोत के चेहरे और उनकी योजनाओं के आधार पर ही लड़ रही है। प्रदेश में गहलोत के लिए पिच साफ करने के तौर पर भी देखा जा रहा है। हालांकि, सचिन पायलट राजस्थान में भी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और चुनाव प्रचार में भी हिस्सा लेंगे। क्योंकि पायलट यूथ में काफी लोकप्रिय हैं। साथ ही खुदके गुर्जर समाज में उनकी बड़ी फॉलोइंग है, जिसका फायदा कांग्रेस पार्टी चुनाव में पूरी तरह उठाना चाहती है।

जितेंद्र सिंह भी बनाए गए सीडब्ल्यूसी मेम्बर
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री रह चुके जितेंद्र सिंह को भी कांग्रेस ने सीडब्ल्यूसी मेंबर नियुक्त किया है। राजस्थान से सचिन पायलट और अलवर से आने वाले (भंवर) जितेंद्र सिंह ही कांग्रेस वर्किंग कमेटी में शामिल किए गए हैं।

बताते चलें, CWC में में 39 सदस्य, 18 स्थायी सदस्य, 14 इंचार्ज और नौ स्पेशल इनवाइटी सदस्य शामिल हैं। हरीश चौधरी को पंजाब प्रभारी के रूप में शामिल किया गया है और राजस्थान के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा को बतौर राष्ट्रीय महासचिव इसमें शामिल किया गया है। सीडब्ल्यूसी में राजस्थान सीएम अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा या अन्य नेताओं को स्थान नहीं दिया गया है। इस मैसेज साफ है कि अशोक गहलोत राजस्थान में सीएम फेस रहेंगे और खुलकर राजनीति करेंगे।

इन नेताओं को टीम में किया शामिल
AICC ने CWC में पंजाब के प्रभारी के तौर पर राजस्थान के बाड़मेर जिले के बायतु से आने वाले कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी को शामिल किया है। इसी तरह राजस्थान में आदिवासी क्षेत्र से आने वाले प्रदेश के जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय को राष्ट्रीय महासचिव के तौर पर एक टीम में शामिल किया है। राजस्थान के प्रदेश चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन गौरव गोगोई को भी राष्ट्रीय महासचिव के तौर पर CWC में जगह दी गई है। राजस्थान के पूर्व प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे  भी महासचिव के तौर पर शामिल किए गए हैं। अजय माकन भी CWC मेम्बर बनाए गए हैं, जिन्हें मौजूदा प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा से पहले विवादों के चलते राजस्थान से इस्तीफा देना पड़ा था। परमानेंट इनवाइटीज में राजस्थान धौलपुर से आने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन प्रकाश को जगह दी गई है।


अभिषेक मनु सिंघवी जोधपुर, और पवन खेड़ा उदयपुर के मूल निवासी
अभिषेक मनु सिंघवी मूल रूप से जोधपुर के निवासी हैं। लेकिन वे दिल्ली में रहते हैं और सुप्रीम कोर्ट के विख्यात वकील और कांग्रेस नेता हैं। जबकि पवन खेड़ा भी मूल रूप से उदयपुर के निवासी हैं। हालांकि पवन खेड़ा कांग्रेस के मीडिया और पब्लिसिटी विभाग के अध्यक्ष हैं, इस नाते उन्हें विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर CWC में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed