फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Rahul Gandhi says that Gehlot government has given rights to gig workers by enacting new law

Rajasthan: राहुल गांधी ने की गहलोत सरकार की तारीफ, कहा- नया कानून बनाकर गिग वर्कर्स को अधिकार दिलाया

Wed, 26 Jul 2023 08:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 26 Jul 2023 08:32 PM IST
सार

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान की सीएम अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार की तारीफ करते हुए फेसबुक पोस्ट कर कहा, गहलोत सरकार ने नया कानून बनाकर तीन लाख से ज़्यादा गिग वर्कर्स को अधिकार और आत्मसम्मान दिलाया है। सीएम गहलोत ने लिखा, राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली गई ऐतिहासिक 'भारत जोड़ो यात्रा' के उद्देश्यों में से एक पूरा हो गया।

विज्ञापन
Rajasthan Rahul Gandhi says that Gehlot government has given rights to gig workers by enacting new law
राहुल गांधी और अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान की गहलोत सरकार की गिग वर्कर्स  के लिए कानून बनाकर उनको आत्मसम्मान दिलाने पर तारीफ की है। राहुल गांधी ने फेसबुक पोस्ट कर लिखा, राजस्थान के तीन लाख से ज्यादा गिग वर्कर्स को उनका अधिकार और आत्मसम्मान दिलाने के लिए राज्य की कांग्रेस सरकार ने नया कानून लागू किया है, जो कि भारत का पहला ऐसा कानून है। ये कानून गिग इकॉनमी के श्रमिकों को आर्थिक सुरक्षा देगा, करोड़ों युवाओं के लिए भरोसेमंद रोजगार का आधार बनेगा।

विज्ञापन


गांधी ने लिखा, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मैं कई गिग वर्कर्स से मिला, कुछ टैक्सी चलाने वाले तो कुछ डिलीवरी करने वाले काम में भविष्य अनिश्चित, और सड़कों पर हमेशा रहने के कारण जोखिम भरा भी। एक बात उन सभी ने कही, मेहनत तो वे दिन रात करते हैं, मगर उनके पास कोई आर्थिक सुरक्षा नहीं है, न सरकार उनकी बात सुनती है और न उनके लिए कोई पक्की योजना लाती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक में भी इस पर चर्चा हो रही है और हाल ही में वहां के बजट में उनके लिए चार लाख तक की दुघर्टना बीमा की घोषणा की गई। हम ऐसी नीतियां बना रहे हैं, जो उनके साथ उन्हें काम देने वालों की भी सहायता करे। हम भारत के गरीबों और मेहनतकश लोगों के साथ हमेशा खड़े हैं, ताकि उन्हें उनकी तपस्या का फल मिले। हम उनसे जो भी वादा करते हैं, उसे पूरा कर के दिखा देते हैं। जब हर मेहनती देशवासी को आर्थिक मजबूती और पूरा अधिकार मिलेगा, तब जुड़ेगा भारत।

सीएम अशोक गहलोत ने राहुल गांधी की पोस्ट पर ये लिखा
सीएम गजलोत ने राहुल गांधी की पोस्ट पर लिखा है, राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली गई ऐतिहासिक 'भारत जोड़ो यात्रा' के उद्देश्यों में से एक सुरक्षित रोजगार को पूर्ण करने के उद्देश्य के अंतर्गत गिग वर्कर्स के श्रम के सम्मान और सुरक्षा के लिए राजस्थान प्लेटफॉर्म आधारित गिग कर्मकार विधेयक 2023 पारित करने वाला प्रथम राज्य बना। असंगठित क्षेत्र को मजबूती देने के साथ आर्थिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले गिग वर्कर्स की आर्थिक सुरक्षा प्रदेश कांग्रेस सरकारों की प्राथमिकता है। राहुल गांधी ने राजस्थान और कर्नाटक के गिग वर्कर्स से जो वादा किया था, उसको हमारी सरकारों ने निभाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed