{"_id":"64be799eb914754a010b1c95","slug":"rajasthan-politics-sukhjinder-singh-randhawa-told-pm-modi-gapod-shankh-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंधावा ने PM को बताया गपोड़ शंख: बोले- जब मां अच्छी शिक्षा नहीं देती है तो बच्चा प्राइम मिनिस्टर जैसा बनता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंधावा ने PM को बताया गपोड़ शंख: बोले- जब मां अच्छी शिक्षा नहीं देती है तो बच्चा प्राइम मिनिस्टर जैसा बनता है
Mon, 24 Jul 2023 06:46 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 24 Jul 2023 06:46 PM IST
सार
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी एआईसीसी महासचिव सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पीएम नरेंद्र मोदी को गपोड़ शंख बता दिया। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, मोदी कुछ नहीं देते सिर्फ बातें देते हैं, एक नहीं दो देते हैं, दो नहीं चार कह देते हैं।
विज्ञापन
महासचिव सुखजिंदर सिंह रंधावा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पीएम मोदी को गपोड़ शंख और मोदी शंख बताते हुए कहा, ये कुछ नहीं देता, बातें देता है। उन्होंने कहा, बीजेपी के पास प्राइम मिनिस्टर मोदी जैसा गपोड़ शंख है, जो बातें ही करता है, लेकिन लोगों को देता कुछ नहीं है।
विज्ञापन
सुखजिंदर सिंह रंधावा ने जयपुर देहात कांग्रेस कमेटी के शपथ ग्रहण समारोह में शंख की कहानी सुनाते हुए कहा कि एक बार एक सज्जन कहीं जा रहे थे, तो उन्हें हमारे प्राइम मिनिस्टर साहब जैसा एक संत मिल गया। उसने उन्हें एक शंख दे दिया और कहा कि इससे आप जो मांगोगे, वो मिल जाएगा। वह व्यक्ति शंख लेकर चला गया। भूख लगी तो खाना मांगा, नहीं मिला। जब पानी मांगा, तो शंख ने वो भी नहीं दिया। बाद में उस व्यक्ति ने संत से आकर कहा कि इस शंख ने तो हमें भूखे मार दिया। यह गपोड़ शंख है, मोदी शंख है, कुछ नहीं देता। यह एक की जगह दो बात कह देगा। दो की जगह चार बात कह देगा, लेकिन देता कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन
रंधावा ने पूछा- हर व्यक्ति के खाते में आने वाले 15 लाख रुपये कहां गए?
कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पूछा, हर व्यक्ति के खाते में आने वाले 15 लाख रुपये कहां गए? हर साल एक करोड़ रोजगार कहां हैं? पीएम साहब को काम ऐसे करने चाहिए, जो दुनिया याद रखे। किसी ने स्वर्ग-नरक नहीं देखा हैं, क्योंकि स्वर्ग और नरक सब यहीं हैं। अगर सही शिक्षा दो, तो बच्चा बड़ा होकर अच्छा काम करता है। मैं और मेरा परिवार शुरू से कांग्रेसी हैं। इस वजह से मैं यहां तक पहुंचा हूं। मैं यहां खड़ा हूं तो अपनी मां कांग्रेस पार्टी की वजह से खड़ा हूं। जो पार्टी का नहीं हुआ, वो किसी का नहीं हुआ। पार्टी मां की तरह होती है। मां अच्छी शिक्षा देती है, तो बच्चा बड़ा होकर अच्छा काम करता है। मां सही शिक्षा नहीं देती, तो फिर बच्चा प्राइम मिनिस्टर जैसा बनता है।
विज्ञापन
रंधावा बोले, आज चाइना क्या कर रहा है? यह सबको दिख रहा है। मेरा गांव पाकिस्तान बॉर्डर के पास में है। पाकिस्तान से रोज ड्रोन आ रहे हैं। केंद्र सरकार कुछ नहीं कर रही है। पीएम मोदी कहते हैं, कांग्रेस मुक्त भारत बनाएंगे। लेकिन कांग्रेस अब भी मजबूत है। मैं कहता हूं कि हम बीजेपी मुक्त भारत बनाएंगे। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार और बीजेपी कभी ईडी, सीबीआई, कभी इनकम टैक्स के छापे हमारे नेताओं पर डलवा रही है। मैंने कभी जेल में किसी भैंस को जाते हुए नहीं देखा, इंसान ही जेल जाते हैं। कांग्रेस के नेताओं ने आजादी की जंग में पूरी जिंदगी जेल में काटी। अब दो-तीन महीने अगर वो जेल में रह लेंगे, तो क्या हो जाएगा? हम डरने वाले नहीं हैं, जेल इंसानों के लिए ही बनी है।
मणिपुर में बहुत शर्मनाक हालात, पीएम ने राजस्थान का किया अपमान
प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा बोले, आज मणिपुर के हालात शर्मनाक हैं। किसी भी धर्म में कोई भी नहीं कहता कि किसी औरत की इज्जत तार-तार हो। हमारे सिख धर्म में महिलाओं को बहुत ऊंचा दर्जा दिया गया है। मणिपुर में करगिल की जंग लड़ चुका जवान कहता है कि मैंने देश की इज्जत बचाई, लेकिन अपनी औरत की इज्जत नहीं बचा सकता।
हमें शर्म आनी चाहिए ऐसी घटनाओं पर, लेकिन पीएम मोदी और केंद्र सरकार को इन घटनाओं से कोई फर्क नहीं पड़ता है। मणिपुर की घटना को डायवर्ट करने के लिए पीएम ने राजस्थान का नाम लिया। इसे कोई बर्दाश्त नहीं करेगा। पीएम ने राजस्थान की आन, बान, शान पर चोट की है। राजस्थान की हम सब कद्र करते हैं, यह बलिदान की धरती है, जिसका पीएम ने अपमान किया है।