फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Constable Recruitment Exam 2025: Last Date to Raise Objections on Answer Key Extended; Submit Online

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025: आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि बढ़ी, प्रमाण के साथ कर सकते हैं आवेदन

Tue, 23 Sep 2025 08:15 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Tue, 23 Sep 2025 08:15 PM IST
सार

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के लिए जारी आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की तिथि अब 25 सितंबर कर दी गई है। बोर्ड ने अपील की है कि अभ्यर्थी समय सीमा के भीतर अपनी आपत्तियां दर्ज करवाएं।
 

विज्ञापन
Constable Recruitment Exam 2025: Last Date to Raise Objections on Answer Key Extended; Submit Online
राजस्थान पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती-2025 से जुड़े अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड ने लिखित परीक्षा की आंसर-की पर आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 25 सितंबर की रात 11:59 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।

विज्ञापन


उप महानिरीक्षक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड मनोज कुमार ने बताया कि कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा 13 और 14 सितंबर को प्रदेशभर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी। इसके प्रश्न पत्रों की उत्तर कुंजी पहले ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.police.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दी गई थी।
विज्ञापन


पहले आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 23 सितंबर तय की गई थी लेकिन अभ्यर्थियों की मांग और तकनीकी कारणों को देखते हुए विभाग ने उम्मीदवारों को दो दिन का अतिरिक्त समय प्रदान किया है। इस प्रकार अब इच्छुक अभ्यर्थी 25 सितंबर तक अपनी शंकाओं और आपत्तियों को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: शिक्षा विभाग का सबसे बड़ा फेरबदल, 4,527 प्रिंसिपलों का तबादला, 508 पेज की जंबो लिस्ट जारी

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आपत्ति दर्ज करते समय उम्मीदवारों को निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा और संबंधित प्रमाण प्रस्तुत करने होंगे, जिन प्रश्नों या उत्तरों को लेकर अभ्यर्थियों को संदेह है, वे निर्धारित शुल्क जमा कराकर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।


पुलिस भर्ती बोर्ड ने सभी उम्मीदवारों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए समय सीमा के भीतर अपनी आपत्तियां दर्ज कराएं। बोर्ड की ओर से प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा विशेषज्ञों की समिति करेगी। समिति की रिपोर्ट के आधार पर अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। इसके बाद ही भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती राज्य में युवाओं के लिए सबसे बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इस परीक्षा में लाखों अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं। इसलिए उत्तर कुंजी पर आपत्तियों की प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए समय सीमा बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed