{"_id":"68d267c865e0f962550266f2","slug":"rajasthan-education-department-transfers-4527-principals-in-massive-reshuffle-jaipur-news-c-1-1-noi1422-3437515-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: शिक्षा विभाग का सबसे बड़ा फेरबदल, 4,527 प्रिंसिपलों का तबादला, 508 पेज की जंबो लिस्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: शिक्षा विभाग का सबसे बड़ा फेरबदल, 4,527 प्रिंसिपलों का तबादला, 508 पेज की जंबो लिस्ट जारी
Tue, 23 Sep 2025 03:43 PM IST
जयपुर ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 03:43 PM IST
सार
राजस्थान शिक्षा विभाग ने देर रात 4,527 प्रिंसिपलों के तबादले की 508 पेज की जंबो लिस्ट जारी की है। इस आदेश के तहत सभी जिलों में प्रिंसिपलों का तबादला कर शीघ्र जॉइनिंग के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के शिक्षा विभाग ने राज्यभर में प्रिंसिपलों का अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत कुल 4,527 प्रिंसिपलों के तबादले करते हुए करीब 508 पेज की जंबो ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट को माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट के ई-हस्ताक्षर के साथ मान्यता प्रदान की गई।
विज्ञापन
इस आदेश के तहत सभी जिलों में प्रिंसिपलों का तबादला किया गया है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि स्थानांतरित प्रिंसिपल शीघ्र ही अपने नए स्कूलों में जॉइन करें। हालांकि जॉइनिंग की अंतिम तारीख फिलहाल घोषित नहीं की गई है।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने इस बार शहर और गांव के बीच संतुलन बनाने पर विशेष जोर दिया है। लंबे समय से शहरों में पदस्थ प्रिंसिपलों को ग्रामीण क्षेत्रों में भेजा गया है, ताकि वहां अनुभवी नेतृत्व उपलब्ध हो सके। वहीं जिन स्कूलों को हाल ही में सीनियर सेकंडरी में क्रमोन्नत किया गया है, उनमें भी नए प्रिंसिपल नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan News: VVIP सप्ताह; राजस्थान में 25 को मोदी, 27 को सीतारमण, प्रशासन अलर्ट मोड पर
तबादले की प्रक्रिया में विधायकों की डिजायर को भी शामिल किया गया। भाजपा विधायकों से पहले ही तय संख्या में डिजायर मांगी गई थी। जिन क्षेत्रों में विधायक उपलब्ध नहीं थे, वहां पार्टी के पूर्व प्रत्याशी या सांसद से सुझाव लिए गए। बड़ी संख्या में विधायकों ने अपनी पसंद प्रस्तुत की और कई अतिरिक्त नाम भी शामिल किए गए।
सूत्रों के अनुसार यह लिस्ट करीब 20 दिन पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को प्रस्तुत कर दी गई थी लेकिन विधानसभा सत्र और श्राद्ध पक्ष के कारण इसे रोका गया था। नवरात्र शुरू होने से पहले सरकार ने इसे लागू करने का फैसला किया। शिक्षा विभाग का मानना है कि इस बड़े फेरबदल से शिक्षण व्यवस्था में सुधार होगा। विशेषज्ञों के अनुसार लंबे समय से एक ही जगह जमे प्रिंसिपलों का तबादला न केवल प्रशासनिक संतुलन बनाएगा, बल्कि ग्रामीण स्कूलों को भी अनुभवी नेतृत्व प्रदान करेगा।