फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Opposition creates ruckus over phone tapping CM Bhajanlal Sharma said I am a farmer son

Rajasthan: फोन टैपिंग पर विपक्ष का हंगामा, राज्यपाल के अभिभाषण पर सीएम भजनलाल शर्मा का बिंदूवार जवाब

Fri, 07 Feb 2025 05:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 07 Feb 2025 05:45 PM IST
सार

राजस्थान विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपना जवाब दिए। इस बीच कांग्रेस के सदस्य लगातार नारेबाजी भी करते रहे। कांग्रेस की नारेबाजी पर सीएम ने कहा, किसान परिवार से आने वाले व्यक्ति को इस मौके से वंचित करने के लिए कांग्रेस ने ये षड्यंत्र रचा है।

विज्ञापन
Rajasthan Opposition creates ruckus over phone tapping CM Bhajanlal Sharma said I am a farmer son
सीएम भजनलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा में सीएम भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देते हुए विपक्ष और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस के सदन में हंगामे के बीच मुख्यमंत्री ने विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों का सिलसिलेवार तरीके से जवाब दिया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को बोलने से रोकने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस की यह अंदरूनी लड़ाई है। उन्होंने कहा, वंचित वर्ग से आने वाले नेता प्रतिपक्ष को नहीं बोलने देने का कांग्रेस ने षड्यंत्र किया है। यदि कोई दूसरे वर्ग का नेता प्रतिपक्ष होता तो कांग्रेस उसे जरूर बोलने देती।
विज्ञापन

 



डोटासरा के आरोपों पर पलटवार
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा केंद्र के बजट को लेकर लगाए गए आरोपों पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा, डोटासरा आरोप लगा रहे थे कि केंद्र के बजट में राजस्थान का जिक्र नहीं हुआ, जबकि हर सेक्टर में राजस्थान को अच्छा खासा बजट मिला है। जरा आंखें खोलकर देखो।

जल जीवन मिशन में घोटाले का आरोप
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, आपके शासन में राजस्थान जल जीवन मिशन की अंतिम पायदान पर था। इसमें बड़े पैमाने पर घोटाला हुआ, जो सबके सामने है। हमारी सरकार ने इसे सुधारने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली एक किसान के बेटे हैं। वे संजीदगी से काम करते हैं, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें दबाव में रखकर बोलने से रोक दिया। यह कांग्रेस का अन्याय है।

कांग्रेस में आपसी गुटबाजी पर कटाक्ष
मुख्यमंत्री ने डोटासरा और टीकाराम जूली के बीच आपसी खींचतान पर कटाक्ष करते हुए कहा, जूली साहब, आप डोटासरा के चक्कर में क्यों आ गए? डोटासरा किसी को बोलने नहीं देंगे। यह कांग्रेस का पुराना चरित्र है। मैं खुद ब्रजभूमि से आता हूं, तुम्हारे इन जयकारों का मुझ पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।

'चश्मा दिलवाया जा सकता है पर दृष्टि नहीं दी जा सकती'
मुख्यमंत्री भजनलाल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि उपचुनाव में डोटासरा बड़ा गमछा घुला रहे थे, लेकिन राजस्थान की जनता ने उन्हें आइना दिखा दिया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव एक जिले का नहीं बल्कि छह संभागों का था, जिसमें कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा।

मुख्यमंत्री ने डोटासरा को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता किसानों के घोर विरोधी हैं और उनकी समस्याओं को सुनना नहीं चाहते। उन्होंने कहा, कांग्रेस सरकार ने पांच साल में 4,138 घोषणाएं की, लेकिन उनमें से 1,921 घोषणाएं अभी तक पूरी नहीं हो सकीं।

 

Rajasthan Opposition creates ruckus over phone tapping CM Bhajanlal Sharma said I am a farmer son
सीएम भजनलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर सीएम भजनलाल का जवाब

  • मैं किसान का बेटा हूं, सूद समेत चुकता हूं। आज तक किसी का बाकी नहीं रखा। आप चिंता मत कीजिए, सूद समेत चुकाऊंगा, आगे-आगे देखिए क्या-क्या होता है
  • मुख्यमंत्री बोले, निकम्मा और नाकारा किसको कहा था, यह तो बता दो सदन में
  • मुख्यमंत्री ने कहा, आज मैं जो भी हूं वह विपक्ष की मेहरबानी पर नहीं हूं। मैं राजस्थान की जनता की मेहरबानी से यहां बैठा हूं
  • कुंभ में राजस्थान मंडपम बना है, कांग्रेसियों की संस्कृति एक परिवार के लिए है, इनके भगवान राम एक परिवार हैं
  • कांग्रेसी रात में आते हैं और हंगामा करते हैं, फोन टैपिंग बंद करो, मुख्यमंत्री इस्तीफा दो!
  • कांग्रेस कहती हैं यमुना के पानी लाने में डेटासरा जी को पसीना तो आएगा, डोटासरा जी हरियाणा में गए थे, जहां डोटासर जी जहां जाते हैं, गमछा हिलाते हैं वहां हरवा के आ जाते हैं, घोषणा पत्र भी नहीं पढ़ते हैं डोटासरा जी
  • यमुना को लेकर कांग्रेस की नीति रद्द करने की बात कही
  • हरियाणा की जनता ने भाजपा को समर्थन दिया है, अब यमुना का पानी डोटासरा जी नहीं रोक पाएंगे, वो भी राजस्थान को मिलेगा, डोटासर किसके साथ थे, हरियाणा की जनता के साथ थे या राजस्थान की जनता के साथ थे, 1917 क्यूसेक पानी राजस्थान को मिलेगा
  • एक लाख 85 हेक्टेयर जमीन को पानी मिलेगा, चूरू और झुंझुनूं को मिलेगा पीने का पानी
  • किसानों को लेकर कांग्रेस कह रही है कि किसानों को बिजली नहीं मिल रही है, 545 मेगावाट में बिजली उत्पादन बढ़ा था, 2100 मेगावाट बिजली का उत्पादन बीजेपी सरकार में एक साल में हुई है
  • नौकरी देने के मामले में भी बीजेपी सरकार ने अपना वादा निभाया है, पांच साल में हम चार लाख नौकरी दी जाएगी..
  • 59236 पदों पर नियुक्ति दी जा चुकी है, राजस्थान सरकार की तरफ से
  • 172990 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है
  • 81 हजार पदों भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया जा चुका है
  • सदन में प्रतिपक्ष के नेता के रूप में कई नेता रहे हैं। ऐसा कभी नहीं हुआ कि प्रतिपक्ष के नेता को बोलने नहीं दिया गया है, टीकाराम जूली पर सीएम भजनलाल का तंज
  • कांग्रेस को किसान के बेटे से बहुत नफरत है, कांग्रेस को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से नफरत है, प्रतिपक्ष की नजर आरएएस के पदों पर हैं
  • कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में भर्ती नहीं की है और अब हम लोग भर्ती कर रहे हैं कि कांग्रेस को परेशानी हो रही है, इतने साल कांग्रेस ने भर्ती नहीं की है
  • 19033 शिक्षकों की भर्ती की गई है, 22 हजार पैरामेडिकल, 3000 से ज्यादा पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती सरकार ने की है

Rajasthan Opposition creates ruckus over phone tapping CM Bhajanlal Sharma said I am a farmer son
राजस्थान विधानसभा - फोटो : सोशल मीडिया
  • सीएम भजनलाल शर्मा बोले, राजस्थान की जनता के लिए अगर यह जान भी चली जाए तो कोई परवाह नहीं है
  • मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में बड़ा दावा करते हुए कहा कि मैं यह दावे से कह रहा हूं, इस कुर्सी पर बैठा हूं और आने वाले चुनाव से चार साल पहले यह कह रहा हूं कि जितने भी लोग विपक्ष में बैठे हैं। अगर उनमें से 40 परसेंट भी वापस चुन के आ जाएं तो कहिएगा
  • मुख्यमंत्री ने विपक्षी नेता गोविंद सिंह डोटासरा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका ध्यान केवल RAS परीक्षा पर है, उन्होंने आरोप लगाया कि डोटासरा गरीब और किसान परिवारों के युवाओं का मजाक उड़ाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, जब किसी गरीब किसान के बेटे को नौकरी मिलती है तो उन्हें तकलीफ होती है। इनकी सोच में किसान-मजदूर विरोध साफ झलकता है
  • परीक्षाओं में बीजेपी सरकार ने बायोमेट्रिक प्रणाली लागू की, कांग्रेस की सरकार पेपर लीक सरकार थी
  • सीएम ने कहा कि टीवी में एक नाटक आता था मुंगेरीलाल के हसीन सपने...कांग्रेस ने कहा था कि हमारी सरकार आएगी। हमको मालूम है जन्नत की हकीकत लेकिन दिल को बहलाने को गालिब ये ख्याल भी अच्छा है। ये कांग्रेस चार साल तो क्या बीस साल में भी नहीं आएगी
  • राज्य की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए हम कृत संकल्पित हैं। हमने राइजिंग राजस्थान पहले साल में किया है, युवाओं को रोजगार दिया जाना है
  • विपक्ष का रवैया खिसयानी बिल्ली खंभा नोचने जैसा है
  • कांग्रेस 2180 करोड़ की देनदारियां हम पर छोड़कर गई थी, बीजेपी सरकार ने चार हजार करोड़ की राशि दी है, देनदारियां चुकाई है
  • रिफाइनरी का काम कांग्रेस ने पूरा नहीं किया था, 2025 में रिफाइनरी शुरु हो जाएगी, रिफाइनरी के आस-पास इंडस्टियल एरिया डवलप किया जा रहा है

  

Rajasthan Opposition creates ruckus over phone tapping CM Bhajanlal Sharma said I am a farmer son
सीएम भजनलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला
  • अवैध बजरी खनन मामले में सीएम ने कहा कि इस मुद्दे पर विपक्ष के नेताओं में सांप लोट जाते हैं। किसान का बेटा सभी से पाई-पाई का हिसाब लेगा, सभी को हिसाब देना होगा
  • खनन के मामले में ब्याज समेत सभी से वसूली की जाएगी
  • बजरी के अवैध खनन को रोकने के लिए 3622 केस दर्ज किए गए हैं, जो कांग्रेस से ज्यादा है। 23.82 करोड़ रुपये राशि भी वसूली की गई है
  • मेजर मिनरल 48, माइनर में 600 से ज्यादा ब्लॉक की नीलामी करके राजस्थान देश में अग्रणी राज्य बन गया है
  • जहां जिले बनाए गए वहां की जनता ने कांग्रेस को नाकार दिया आचार संहिता लगने थोड़ी दिन पहले एक साथ 17 जिले बनाए,जिले बनाए गए। 67 साल में कांग्रेस ने एक जिला बनाया बाकी जिले बीजेपी ने बनाए हैं। जिले सरकार बनते ही बनाने थे।
  • 67 साल में मात्र सात नए 1956 में प्रदेश में 26 जिले होते थे,कांग्रेस राजनीतिक फायदा उठाना चाहती थी। जिलों को बनाने के मामले में सीएम ने कहा कि आचार संहिता लगने से पहले जिले बनाए गए
  • CM ने पीसीसी चीफ डोटासरा पर मजाकिया अंदाज में तंज कसते हुए कहा कि गमछा हिला रहे थे, मोरिया किसका बोला, ये तो बताओ भाई?
  • कांग्रेस ने एक पंचायत को जिला बना दिया, क्या पोपाबाई का राज चल रहा है, यहां राज कानून से चलेगा ये राजस्थान है
  • बीजेपी सरकार ने सबसे पहले पानी का काम हाथ में लिया है, राजस्थान के सभी क्षेत्रों में पानी पहुंचे ये हमारी प्राथमिकथा थी। बिजली के क्षेत्र में दो लाख 24 करोड़ रुपये का एमओयू किया गया। साल 2027 तक किसान उद्योग सभी को पूरी बिजली मिलेगी। तीसरी प्राथमिकता रोजगार था, हमने तय किया कि पांच साल में चार लाख नौकरी देने का तय किया। राजस्थान में पहले बार कैलेंडर जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed