फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: OTP system slows down the pace of BJP's membership campaign

Rajasthan News: भाजपा के सदस्यता अभियान में OTP का ग्रहण, लोगों को डरा रहा नया फार्मूला, क्या है वजह

Sat, 05 Oct 2024 05:30 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 05 Oct 2024 05:30 PM IST
सार

राजस्थान में भाजपा के सदस्यता अभियान को साइबर ठगी के डर ने धीमा कर दिया है। सदस्यता के लिए पार्टी की ओर से लागू किए गए OTP वेरिफिकेशन सिस्टम से लोग हिचकिचा रहे हैं, खासकर साइबर ठगी से प्रभावित क्षेत्रों में। भरतपुर, उदयपुर, अलवर और बारां जैसे जिलों में लोग OTP साझा करने से डर रहे हैं।

विज्ञापन
Rajasthan News: OTP system slows down the pace of BJP's membership campaign
भाजपा सदस्यता अभियान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में भाजपा के सदस्यता अभियान में साइबर फ्रॉड का डर लग रहा है। भाजपा ने फर्जी सदस्यता से बचने के वास्ते इस बार वेरिफिकेशन के लिए OTP सिस्टम लागू किया है, लेकिन यह फार्मूला सदस्यता अभियान को गति नहीं पकड़ने दे रहा है। दूर दराज में लोग साइबर ठगी के डर से OTP बताने से बच रहे हैं, जिससे कार्यकर्ताओं नेताओं को सदस्य बनाने में परेशानी उठानी पड़ रही है।

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी  में सदस्यता अभियान चल रहा है। देश में दो सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा तीन सितंबर को राजस्थान में सीएम भजन लाल शर्मा को सदस्य बनाने के साथ ही अभियान शुरू हुआ। फर्जी या बोगस सदस्य बनाने पर रोक लगाने के लिए इस बाद पार्टी ने सदस्यता का वेरिफिकेशन सिस्टम लागू किया गया है। पहली बार मिस कॉल के बाद लिंक जनरेट हो रहा और उसके बाद वेरिफिकेशन के लिए OTP आता है। OTP वेरीफाई होने के बाद ही सदस्य बन सकते हैं।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर आरबीआई की गाइडलाइन के अनुसार आने वाले आदेशों के बीच जनता इस OTP को देने से डर रही रही है। साइबर फ्रॉड की जद में आए क्षेत्रों में जनता को डर है और लोग OTP बताने से बच रहे हैं।  वहां पर पार्टी ऑफ़ लाइन यानी रसीदों के जरिये सदस्य बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इन जिलों में असर, परेशान कार्यकर्ता  
भरतपुर, उदयपुर संभाग, बारां, अलवर सहित कई जिले हैं, जहां साइबर ठगी का प्रभाव है। साइबर ठगी के भय से लोग सदस्यता के लिए OTP देने से मना कर रहे हैं। इसके साथ कुछ क्षेत्र ऐसे भी हैं, जहां नेटवर्क की समस्या भी है। सदस्यता अभियान की समीक्षा के दौरान सामने आई इस तरह की समस्या के समाधान के लिए पार्टी ने ऑफ लाइन सदस्य बनाने का भी प्रावधान रखा है। इसके लिए पार्टी जिला जिला अध्यक्ष के जरिए बूथ स्तर पर रसीद बुक के जरिए सदस्य बनाने के लिए सामग्री उपलब्ध कराइ जा रही है।

बढ़ रहे साइबर के ठगी के मामले
सदस्यता अभियान के सह प्रभारी मोतीलाल मीणा ने बताया कि अभी साइबर के ठगी के मामले राजस्थान और देश में आ रहे हैं। इस तरह की घटना से आम जनता भयभीत है। कई जिलों में सदस्यता अभियान में भी इसको लेकर दिक्कत आ रही है। इस लिए पार्टी इसके लिए विकल्प के तौर पर ऑफ़ लाइन सदस्य बनाने के लिए रसीद बुक छपवाई है। मोतीलाल ने बताया कि ऐसे लोग जो ओटीपी देना पसंद नहीं करते या जिन क्षेत्रों में नेटवर्क की दिक्कत है, उनके लिए पार्टी ने रसीद बुक भिजवा रही है, ताकि अभियान में किस तरह की कोई हटी धीमी नहीं हो।


ऑनलाइन प्रक्रिया परेशानी का कारण
मोतीलाल मीणा ने बताया कि पहले मिस कॉल से सदस्य बनते थे, लेकिन इस बार मिस कॉल करने पर एक लिंक जनरेट होगा। उस लिंक को ओपन करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम ओटीपी आता है। उस ओटीपी को समिट करने पर एक फॉर्म ओपन होता है। जिसमें जो भी व्यक्ति भाजपा की सदस्यता लेना चाहता है वो अपनी पूरी डिटेल डालनी होती है। उसके बाद उस फॉर्म को सबमिट किया जाता है। इस तरह से वह व्यक्ति भाजपा का सदस्य बनता है। बाद में वहीं सदस्य कार्यकर्ता के तौर पर काम करेगा। कई जिलों के दूर दराज के क्षेत्रों में लोग ओटीपी देने में आनाकानी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed