Rajasthan News: राज्य सरकार के गुजरात में प्रशिक्षण कार्यक्रम पर गहलोत का तंज- जनता त्रस्त, सरकार मस्त!
भजनलाल सरकार के विधायक दल के गुजरात में हो रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता समस्याओं से जूझ रही है और पूरी सरकार मौज-मस्ती में डूबी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक बयान जारी कर कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री सहित पूरी भाजपा सरकार और विधायक दल का गुजरात के आलीशान रिजॉर्ट में "प्रशिक्षण" के नाम पर जाना अत्यंत आश्चर्यजनक है।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार बनने के डेढ़ साल बाद इस प्रकार का प्रशिक्षण इशारा करता है कि भाजपा हाईकमान खुद ही मान चुका है कि राज्य सरकार अब तक हर मोर्चे पर विफल रही है। गहलोत ने सवाल उठाया कि अगर जी-20 जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजन की बैठकें जयपुर और उदयपुर जैसे शहरों में हो सकती हैं, तो भाजपा सरकार का प्रशिक्षण राजस्थान में क्यों नहीं किया जा सकता?
ये भी पढ़ें: Rajasthan: 'अशोक गहलोत जल जीवन मिशन घोटाले के मुख्य आरोपी, महेश जोशी सिर्फ छोटी मछली', राजेंद्र गुढ़ा का आरोप
पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि जब राज्य की जनता बिजली, पानी, चिकित्सा सुविधाओं की कमी और कानून-व्यवस्था के बिगड़ते हालात से जूझ रही है, तब पूरी सरकार गुजरात में "मौज-मस्ती" में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि जनता इस उपेक्षा को नहीं भूलेगी।
अपनी सरकार के कार्यकाल से तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा उनकी सरकार गिराने की कोशिशों के बावजूद उन्होंने विधायकों को एकजुट रखा और धन बल की हार सुनिश्चित की थी। उन्होंने इसे सत्य की विजय करार दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.