फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: Rajendra Gudha alleges Ashok Gehlot is main accused of Jal Jeevan Mission scam Mahesh Joshi small fish

Rajasthan: 'अशोक गहलोत जल जीवन मिशन घोटाले के मुख्य आरोपी, महेश जोशी सिर्फ छोटी मछली', राजेंद्र गुढ़ा का आरोप

Mon, 05 May 2025 02:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 05 May 2025 02:21 PM IST
सार

Jaipur News: राजेंद्र गुढ़ा ने कहा कि इस मामले में अगर मुझसे सबूत मांगे जाते हैं, तो मैं ईडी के समक्ष पेश होकर दस्तावेज सौंपने को तैयार हूं। मेरे पास पूरे सबूत हैं और मैं इन्हें सार्वजनिक करने से पीछे नहीं हटूंगा। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Jaipur: Rajendra Gudha alleges Ashok Gehlot is main accused of Jal Jeevan Mission scam Mahesh Joshi small fish
पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र गुढ़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की राजनीति में अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने एक बार फिर बड़ा राजनीतिक भूचाल लाने वाला बयान दिया है। अमर उजाला से खास बातचीत में गुढ़ा ने कई गंभीर आरोप लगाए, जिनमें सबसे बड़ा हमला उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर किया। उन्होंने दावा किया कि जल जीवन मिशन घोटाले के असली और मुख्य आरोपी गहलोत हैं, जबकि महेश जोशी जैसे लोग केवल पर्दे की छोटी मछलियां हैं।

विज्ञापन

 
गुढ़ा ने कहा कि अगर मुझसे सबूत मांगे जाते हैं, तो मैं ईडी (ED) के समक्ष पेश होकर दस्तावेज सौंपने को तैयार हूं। मेरे पास पूरे सबूत हैं और मैं इन्हें सार्वजनिक करने से पीछे नहीं हटूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हुई तो कई राज सामने आएंगे जिनसे पूरा प्रदेश चौंक सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan: जयपुर में NEET परीक्षा 2025 में डमी कैंडिडेट गैंग का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार; यह सामान बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन

 
‘जो फंसा, वही बेईमान नहीं है’
विधायक जयकृष्ण पटेल पर हुए स्टिंग ऑपरेशन और रिश्वत प्रकरण पर बात करते हुए राजेंद्र गुढ़ा ने चौंकाने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा कि जयकृष्ण पटेल नया विधायक है, उसे पैसे लेना नहीं आता था इसलिए पकड़ा गया। वरना ऐसे बहुत से लोग हैं जो इससे बड़े स्तर पर इस खेल में लिप्त हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर इस मामले की ईमानदारी से जांच की जाए, तो पचास से अधिक विधायक जेल की सलाखों के पीछे नजर आएंगे।
 
‘खुलेआम चल रहा है कमीशन का खेल’
राजेंद्र गुढ़ा ने विधायकों पर सीधे-सीधे भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि सरपंचों से जाकर पूछिए, वे खुद बताएंगे कि कितने फीसदी कमीशन लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये सिस्टम ही ऐसा बना दिया गया है, जिसमें ईमानदारी की कोई जगह नहीं बची। हर स्तर पर वसूली और कमीशनखोरी का एक तंत्र बन गया है।

 
युवाओं और हनुमान बेनीवाल पर चुप्पी, परीक्षा प्रणाली पर चिंता
जब युवाओं और हनुमान बेनीवाल को लेकर सवाल किए गए, तो गुढ़ा थोड़ा कतराते नजर आए। हालांकि युवाओं की परीक्षा प्रणाली पर जरूर बोले। उन्होंने कहा कि राजस्थान ऐसा बनना चाहिए जो युवाओं के सपनों का राज्य हो। हर सरकार परीक्षा कराने की बात करके आती है लेकिन सत्ता में आने के बाद सब वादे धरे रह जाते हैं। उन्होंने दोहराया कि भर्ती परीक्षाओं में हो रही धांधली को पूरी तरह से खत्म किया जाना चाहिए और युवाओं को न्याय मिलना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Tonk News: इकलौते बेटे की शादी में हुई पिता की मौत, निभाया वादा; अंतिम संस्कार के बाद लिए सात फेरे
 
‘गहलोत के दफ्तर से बनती थी इंटरव्यू की लिस्ट’
अपने आरोपों की श्रृंखला में गुढ़ा ने एक बार फिर अशोक गहलोत पर व्यक्तिगत हमला करते हुए कहा कि गहलोत सरकार के दौरान नौकरियों की इंटरव्यू लिस्ट खुद मुख्यमंत्री कार्यालय से बनती थी। उन्होंने दावा किया कि यह सब पूर्व नियोजित होता था और चयन की प्रक्रिया में पारदर्शिता नाम की कोई चीज नहीं थी। राजेंद्र गुढ़ा के इन बयानों ने एक बार फिर राजस्थान की सियासत में उबाल ला दिया है। हालांकि उनके आरोपों की सत्यता की जांच होना अभी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed