फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Congress action after voting, former MLA and former secretary suspended from the party

Rajasthan News: मतदान के बाद कांग्रेस का तगड़ा एक्शन, पूर्व विधायक और पूर्व सचिव पार्टी से निलंबित

Sat, 27 Apr 2024 08:53 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 27 Apr 2024 08:53 AM IST
सार

चुनावों के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधि में लिप्त होने के कारण कांग्रेस ने अपने पूर्व विधायक अमीन खान और पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव बालेंदु शेखावत को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Congress action after voting, former MLA and former secretary suspended from the party
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दूसरे चरण का मतदान समाप्त होते ही कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहे पूर्व विधायक अमीन खान और पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव बालेंदु शेखावत को पार्टी से छह साल के लिए निलंबित कर दिया है। कांग्रेस के राजस्थान मामलों के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शुक्रवार को मतदान समाप्त होने के बाद यह कार्रवाई की।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस के एक प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार बाड़मेर के कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल से शिकायत मिलने के बाद शिव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अमीन खान को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के चलते छह साल के लिए कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया है। ज्ञात रहे कि अमीन खान बाड़मेर की शिव विधानसभा सीट से पिछली बार चुनावी मैदान में थे लेकिन निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र भाटी ने उन्हें यहां से हराकर चुनाव जीता था। विधानसभा में मिली हार के बाद अमीन सक्रिय राजनीति से दूर से हो गए थे और चुनावों के दौरान पार्टी ने उन्हें जो काम दिया उससे भी वो दूरी बनाते नजर आ रहे थे।
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ जालौर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत की शिकायत के बाद इसी आधार पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव बालेंदु सिंह शेखावत को भी छह साल के लिए निलंबित किया गया है। माना जा रहा है कि बालेंदु जालौर से कांग्रेस की ओर से टिकट मांग रहे थे लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं देते हुए वैभव को मैदान मे उतारा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed