फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: CM Launches Sharp Attack on Former CM Gehlot, Says- He Has Lost His Mental Balance

Rajasthan News: पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत के बयान पर सीएम का तीखा हमला, बोले- उनका मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है

Mon, 05 May 2025 05:48 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 05 May 2025 05:48 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान को लेकर तीखा हमला किया है। मुख्यमंत्री ने गहलोत पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए कहा कि गहलोत ने अपने जीवन में कभी अच्छे विचार नहीं अपनाए, इसलिए आज उनकी यह हालत हो गई है।

विज्ञापन
Rajasthan News: CM Launches Sharp Attack on Former CM Gehlot, Says- He Has Lost His Mental Balance
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाजपा प्रशिक्षण शिविर को लेकर दिए गए बयान पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पलटवार किया है। सीएम शर्मा ने कहा कि गहलोत का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। कांग्रेस आज कुछ राज्यों तक सिमटकर रह गई है और यह हताशा भरा व्यवहार उसी का परिणाम है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कांग्रेस अपने विधायकों को होटल में बंद कर सरकार बचाने की कोशिश कर रही थी, उस समय भाजपा के विधायक एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प के साथ प्रशिक्षण ले रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण की दिशा में अग्रसर हैं, जबकि कांग्रेस केवल सत्ता की राजनीति में उलझी हुई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: 'अशोक गहलोत जल जीवन मिशन घोटाले के मुख्य आरोपी, महेश जोशी सिर्फ छोटी मछली', राजेंद्र गुढ़ा का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर हमला करते हुए बयान दिया था। गहलोत ने कहा था कि भाजपा द्वारा हमारी सरकार गिराने का षड्यंत्र करने पर विधायकों को एकजुट रखने के लिए कुछ दिन होटल में रहना पड़ा थाख् जिससे भाजपा का कोई प्रलोभन काम न कर सके और अंतत: भाजपा के धनबल की हार हुई तथा सत्य की विजय हुई थी और हमारी सरकार चलती रही। 

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि मुख्यमंत्री सहित पूरी सरकार और भाजपा विधायक दल गुजरात के आलीशान रिजॉर्ट में प्रशिक्षण लेने के लिए जा रहा है। ऐसा पहली बार देखा जा रहा है जब सरकार बने डेढ़ साल हो जाने के बाद प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जब राज्य की जनता बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था, गर्मी में पानी और बिजली की कमी, चिकित्सा सुविधाओं के बंटाधार से त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रही है तब भाजपा की पूरी सरकार मौज-मस्ती के लिए गुजरात में है। राजस्थान की जनता इसे याद रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed