{"_id":"689083200b17f216f10cd62d","slug":"rajasthan-news-cm-bhajanlal-charter-lands-at-wrong-airstrip-pilots-grounded-after-security-lapse-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: CM भजनलाल का चार्टर गलत जगह पर हुआ लैंड, सुरक्षा में चूक पर दोनों पायलट को उड़ान ड्यूटी से हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: CM भजनलाल का चार्टर गलत जगह पर हुआ लैंड, सुरक्षा में चूक पर दोनों पायलट को उड़ान ड्यूटी से हटाया
Mon, 04 Aug 2025 03:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 04 Aug 2025 03:23 PM IST
सार
Jaipur News: राजस्थान के सीएम भजनलाल की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। 31 जुलाई की दोपहर सीएम का प्लेन गलत एयर स्ट्रिप पर लैंड करवा दिया गया। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। चार दिन पहले सीएम दिल्ली से फलोदी के लिए फाल्कन-2000 चार्टर विमान से रवाना हुए थे। उस समय विमान को फलोदी एयरफोर्स स्टेशन पर उतरना था, लेकिन वह गलती से शहर की सिविल एयर स्ट्रिप पर उतर गया। यह मामला 31 जुलाई की दोपहर 1:18 बजे का है। इसे लेकर डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Jaipur News: बिटकॉइन फ्रॉड ने ली युवक की जान, खुद को आग लगाकर नौवीं मंजिल से कूदा; जानें पूरा मामला
विज्ञापन
वहीं, चार्टर प्लेन संचालन कंपनी ने रिपोर्ट में बताया कि दोनों एयर स्ट्रिप की स्थिति एक जैसी है, इसलिए भ्रम हुआ था। कंपनी की रिपोर्ट के बाद DGCA ने फिलहाल दोनों पायलट को उड़ान ड्यूटी से हटा दिया है।
विज्ञापन
दरअसल, चार दिन पहले सीएम दिल्ली से फलोदी के लिए फाल्कन-2000 चार्टर विमान से रवाना हुए थे। हालांकि पायलटों को चूक का एहसास हुआ। उन्होंने तुरंत विमान को फिर से उड़ाया और करीब पांच किमी दूर स्थित फलोदी वायुसेना स्टेशन पर उतारा। यहां से सीएम हेलिकॉप्टर से रामदेवरा पहुंचे थे। फिर इसी विमान से जयपुर लौटे थे।
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: हनुमान बेनीवाल ने लगाया बड़ा आरोप; बोले- गहलोत ने वसुंधरा के साथ मिलकर लूटा राजस्थान