{"_id":"68905c059882f9c601072793","slug":"hanuman-beniwal-accuses-ashok-gehlot-of-looting-rajasthan-in-alliance-with-vasundhara-jaipur-news-c-1-1-noi1422-3245910-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: हनुमान बेनीवाल ने लगाया बड़ा आरोप; बोले- गहलोत ने वसुंधरा के साथ मिलकर लूटा राजस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: हनुमान बेनीवाल ने लगाया बड़ा आरोप; बोले- गहलोत ने वसुंधरा के साथ मिलकर लूटा राजस्थान
Mon, 04 Aug 2025 01:28 PM IST
जयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:28 PM IST
सार
आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री के मानेसर प्रकरण को भूलने वाले बयान को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि गहलोत और वसुंधरा ने साथ मिलकर राजस्थान को लूटा है।
विज्ञापन
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर
विस्तार
बीकानेर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा मानेसर प्रकरण को भूलने और पार्टी में गुटबाजी न होने की बात कहने के बाद प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। नागौर से सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने गहलोत पर बड़ा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ मिलकर राजस्थान को लूटने का काम किया।
विज्ञापन
बेनीवाल ने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी गहलोत के पुराने ढर्रे पर ही चल रहे हैं। गहलोत शासनकाल के कई अफसर आज भी प्रमुख पदों पर कायम हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता सचिन पायलट पर भी तंज कसते हुए कहा कि पायलट इसलिए चुप हैं क्योंकि वे केंद्रीय गृहमंत्री के करीबी माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jalore News: बिजली लाइन प्रोजेक्ट में ठेकेदार ने की हेराफेरी, साइट पर नहीं पहुंची 67 लाख की सप्लाई, 2 गिरफ्तार
युवाओं की मांगों को लेकर बेनीवाल ने एक बड़े आंदोलन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आरएलपी जल्द ही दिल्ली कूच करेगी और सरकार का घेराव करते हुए सीधी भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने की मांग करेगी। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर युवाओं की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो आंदोलन और उग्र रूप लेगा। बेनीवाल ने स्पष्ट कहा कि उनकी पार्टी युवाओं के भविष्य के साथ कोई समझौता नहीं करेगी और सरकार को सीधी भर्ती प्रणाली में पारदर्शिता लानी ही पड़ेगी।