फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Bitcoin fraud took life of young man, he set himself on fire and jumped from ninth floor

Jaipur News: बिटकॉइन फ्रॉड ने ली युवक की जान, खुद को आग लगाकर नौवीं मंजिल से कूदा; जानें पूरा मामला

Mon, 04 Aug 2025 03:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 04 Aug 2025 03:12 PM IST
सार

Jaipur News: पुलिस ने बताया कि मामला आत्महत्या का है, लेकिन जांच अब साइबर क्राइम के एंगल से की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक को बिटकॉइन से जुड़ी किसी फर्जी निवेश स्कीम में फंसाया गया था। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Jaipur News: Bitcoin fraud took life of young man, he set himself on fire and jumped from ninth floor
इसी अपार्टमेंट में युवक ने की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी जयपुर के भांकरोटा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 24 वर्षीय युवक आदित्य शर्मा ने कथित रूप से बिटकॉइन में निवेश के नाम पर ठगी का शिकार होकर आत्महत्या कर ली। युवक ने पहले खुद को पेट्रोल डालकर आग लगाई और फिर अपार्टमेंट की नौवीं मंजिल से छलांग लगा दी।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, आदित्य शर्मा भांकरोटा स्थित हैंगिंग गार्डन अपार्टमेंट में अपने माता-पिता और छोटे भाई के साथ रहता था। वह बगरू की एक ग्रेनाइट कंपनी में नौकरी करता था। शनिवार रात को वह घर लौटा और कुछ ही घंटों बाद आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan News: हनुमान बेनीवाल ने लगाया बड़ा आरोप; बोले- गहलोत ने वसुंधरा के साथ मिलकर लूटा राजस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मृतक के पिता नरेंद्र शर्मा ने बताया कि रात करीब 9:30 बजे आदित्य ने बाइक से पेट्रोल निकालकर एक बोतल में भरा और छत पर चला गया। वहीं उसने खुद पर पेट्रोल छिड़का, आग लगाई और फिर नौवीं मंजिल से छलांग लगा दी।
 
मौके पर मिला सुसाइड नोट, बिटकॉइन फ्रॉड की पुष्टि
पुलिस को युवक के मोबाइल से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा था कि बिटकॉइन में प्रॉफिट का लालच देकर मेरे साथ साइबर फ्रॉड हुआ। मैं माफी चाहता हूं, मुझसे गलती हो गई। वहीं, मोबाइल की जांच में यह भी सामने आया कि आदित्य ने सुसाइड से पहले वॉट्सऐप स्टेटस पर एक अंतिम संदेश पोस्ट किया था। पुलिस ने बताया कि आदित्य के बैंक खातों की जांच में दोनों अकाउंट्स खाली मिले, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि ठगों ने उसकी सारी जमा पूंजी हड़प ली थी।

 
पुलिस ने शुरू की साइबर फ्रॉड की जांच
भांकरोटा थाना प्रभारी मनीष गुप्ता ने बताया कि मामला आत्महत्या का है, लेकिन जांच अब साइबर क्राइम के एंगल से की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक को बिटकॉइन से जुड़ी किसी फर्जी निवेश स्कीम में फंसाया गया था। पुलिस साइबर क्राइम यूनिट की मदद से बिटकॉइन ट्रांजैक्शन ट्रेल, मोबाइल गतिविधियों और निवेश प्लेटफॉर्म्स की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आदित्य ने किन एप्स या वेबसाइट्स के माध्यम से निवेश किया और क्या कोई दलाल या नेटवर्क इस ठगी में शामिल था।

यह भी पढ़ें- Banswara: चोरों ने नहीं छोड़ा भगवान का घर, जैन मंदिर से दानपेटी चोरी कर निकाली नकदी, CCTV में कैद हुई वारदात
 
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
आदित्य की मौत से उसका परिवार सदमे में है। मां रीना देवी उस समय गोवर्धन (मथुरा) गई हुई थीं और जैसे ही घटना की खबर मिली, बेसुध हो गईं। छोटा भाई मोहित, जो हादसे से कुछ मिनट पहले ही घर से निकला था, गहरे आघात में है। पूरे अपार्टमेंट और मोहल्ले में शोक की लहर है। वहीं, सोशल मीडिया पर भी लोग इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना जता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed