फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: BJP Chief Targets Opposition, Says 'Cooperative Sector Strongmen Are Losing Ground'

Rajasthan News: भाजपा अध्यक्ष का विपक्ष पर हमला, बोले- सहकारिता क्षेत्र के मठाधीशों की जड़ें हिलने लगी हैं

Wed, 16 Jul 2025 06:10 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 16 Jul 2025 06:10 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कल दादिया में होने वाले सहकार और रोजगार उत्सव की तैयारियों का अवलोकन कर कहा कि सहकारिता क्षेत्र में वर्षों से जमे हुए मठाधीशों को अब अपने पदों के जाने का डर सता रहा है। 

विज्ञापन
Rajasthan News: BJP Chief Targets Opposition, Says 'Cooperative Sector Strongmen Are Losing Ground'
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने दादिया में 17 जुलाई को आयोजित होने वाले सहकार एवं रोजगार उत्सव की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभा स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

विज्ञापन


राठौड़ ने कहा कि सहकारिता क्षेत्र में वर्षों से जमे हुए मठाधीशों को अब अपने पदों के जाने का डर सता रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन में सहकारिता विभाग पर कुछ चुनिंदा लोगों का वर्चस्व था लेकिन अब आमजन की भागीदारी बढ़ने से यह वर्चस्व टूट रहा है। राठौड़ ने कहा कि अब आम नागरिक भी सहकारिता चुनावों में भाग ले रहा है, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया मजबूत हो रही है। कांग्रेस को इस बदलाव से डर लग रहा है और इसी कारण वह इस आयोजन का विरोध कर रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Udaipur News: ऊंठाला माताजी मंदिर में चोरी के बाद तनाव, पूर्व विधायक ने थानाधिकारी पर लगाया अभद्रता का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की सराहना करते हुए कहा कि वे केवल प्रचार नहीं करते, बल्कि सेवा करते हैं। जनता अब मांग नहीं करती, सेवा व विकास देखकर स्वयं समर्थन देती है। प्रदेश में भाजपा सरकार की योजनाओं की चर्चा करते हुए राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार समग्र विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। प्रदेश में चल रही योजनाओं से आमजन सशक्त और समृद्ध हो रहा है।

उन्होंने कहा कि कुछ नेता जातिगत आधार पर अलग राज्य की मांग कर समाज को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, जो किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। चार राज्यों को तोड़कर नया राज्य बनाना एक कल्पना मात्र है, यह संभव नहीं है। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम  जैसे अभियानों पर बोलते हुए राठौड़ ने कहा कि मानसून के समय पौधों के पनपने की संभावना अधिक होती है। ऐसे में यह अभियान आमजन को प्रकृति से जोड़ने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम है। भाजपा के पौधरोपण अभियान में समाज के हर वर्ग की भागीदारी बढ़ रही है। यह अभियान केवल राजनीति नहीं, बल्कि जनजागरूकता और पर्यावरण सेवा का उदाहरण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed