{"_id":"6593cb2c26f29531500a767c","slug":"rajasthan-news-application-made-from-cabinet-minister-to-cm-to-extend-the-date-confusion-persists-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: RAS मेन्स की तारीख बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री के पास लगाई अर्जी, असमंजस की स्थिति बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: RAS मेन्स की तारीख बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री के पास लगाई अर्जी, असमंजस की स्थिति बरकरार
Tue, 02 Jan 2024 02:20 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 02 Jan 2024 02:20 PM IST
सार
Rajasthan News: राजस्थान में आरएएस मेन्स की परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाए जाने को लेकर सरकार असमंजस की स्थिति में है। कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने परीक्षा तारीख आगे बढ़ाए जाने की मांग को लेकर सीएम भजनलाल से मुलाकात भी की। हालांकि अभी तक सरकार की तरफ से तिथि को आगे बढ़ाए जाने का कोई ऐलान नहीं किया गया। सरकार को डर है कि एक परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाई गई तो इसके आगे होने वाली सभी परीक्षाओं की तिथि आगे बढ़ाए जाने का दबाव उस पर बढ़ेगा।
विज्ञापन
डॉ. किरोड़ीलाल मीणा
- फोटो : साेशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गौरतलब है आरएएस मेन्स की परीक्षा 27 और 28 जनवरी को होनी है। भर्ती मेन्स परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल हाल ही में कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा से मिला था। अभ्यर्थियों की मांग मेन्स परीक्षा की तिथि को स्थगित करने और 3 महीने का और समय दिए जाने की है। मीणा ने कहा कि अभ्यर्थियों की समस्या जायज भी है क्योंकि हमेशा तैयारी के लिए 4 से 5 महीने का समय मिलता है, इस बार चुनाव होने की वजह से अभ्यर्थियों को तैयारी का समय कम मिला है।
डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने इस संबंध में सीएम से मुलाकात कर कहा कि उनके पास बहुत से छात्र इस मांग को लेकर आ रहे हैं। कई छात्रों का यह भी कहना है कि पेपर कांग्रेस के राज में बनाए गए हैं। पिछली सरकार में जो परीक्षा प्रश्नपत्र बनाए गए थे, उनमें से ज्यादातर लीक हुए। ऐसे में सरकार इस बात की जांच करवा सकती है।
सीएम ही बदल सकते हैं मेन्स परीक्षा की डेट
आरएएस मेन्स परीक्षा के लिए इस बार छात्रों को 3 महीने से भी कम वक्त मिला है, यह युवाओं भविष्य के लिए ठीक नहीं है। मेन्स परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों ने रविवार को सीएम भजनलाल शर्मा से मुलाकात की और मेन्स परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की। ध्यान रहे कि आरएएस मुख्य परीक्षा का शेड्यूल सिर्फ मुख्यमंत्री भजनलाल ही बदल सकते हैं।