{"_id":"67d41a1ab27249867100f053","slug":"rajasthan-holi-sneh-milan-ceremony-organized-at-chief-minister-residence-bhajanlal-sharma-played-holi-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: मुख्यमंत्री निवास पर होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित, भजनलाल शर्मा ने आमजन के साथ खेली होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: मुख्यमंत्री निवास पर होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित, भजनलाल शर्मा ने आमजन के साथ खेली होली
Fri, 14 Mar 2025 05:29 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 14 Mar 2025 05:29 PM IST
सार
Bhajanlal Sharma Played Holi: मुख्यमंत्री निवास पर होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने आमजन के साथ होली खेली। समारोह में लोक कलाकारों ने ब्रज संस्कृति की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
सीएम संग होली मनाते हुए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर होली का पर्व बड़े हर्षाेल्लास से मनाया। सीएम शर्मा ने इस दौरान बड़ी संख्या में आए आमजन से आत्मीय मुलाकात कर फूलों व प्राकृतिक रंगों से होली खेली। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित होली स्नेह मिलन समारोह में लोक कलाकारों ने ब्रज की विभिन्न संस्कृतियों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली के पर्व की बधाई देते हुए कहा कि रंगों का यह पर्व बेहद ही निराला है। हमें आपसी कटुता को भुलाते हुए एक-दूसरे को गले लगाने की सीख देता है। साथ ही उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 350 बिलियन डॉलर के लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: टोंक में निकली सम्राट की सवारी, देखिए इस बार क्या हुआ नई परंपरा का असर?
विज्ञापन
सीएम शर्मा ने युवा, किसान, महिला और मजदूर सहित पूरे प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की। समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की धर्मपत्नी गीता शर्मा भी मौजूद रहीं। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: भिवाड़ी में कांस्टेबल और सोसायटी निवासियों के बीच मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई रिपोर्ट