फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Fight between constable and society residents in Bhiwadi

Alwar News: भिवाड़ी में कांस्टेबल और सोसायटी निवासियों के बीच मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Fri, 14 Mar 2025 03:07 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Fri, 14 Mar 2025 03:07 PM IST
सार

कांस्टेबल का आरोप है कि गिरोह ने थप्पड़ और डंडों से हमला किया और उनकी गाड़ी भी छीन ली। इस घटना का वीडियो प्रमाण भी मनजीत ने पुलिस को सौंपा है। मामले की जांच डीएसपी कैलाश चौधरी को सौंपी गई है।

विज्ञापन
Alwar News: Fight between constable and society residents in Bhiwadi
भिवाड़ी थाना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिवाड़ी की साइबर सेल में तैनात कांस्टेबल मनजीत सिंह ने मारपीट का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि ओमेक्स सोसायटी के लोगों ने उसके साथ मारपीट की और गाड़ी भी छीन ली। कांस्टेबल की ओर से भिवाड़ी पुलिस थाने में भी इस आशय का मामला दर्ज कराया गया है। घटना देर शाम की बताई गई है। कांस्टेबल द्वारा दर्ज रिपोर्ट में सोसायटी के लोगों पर आरोप लगाया गया है कि वह अपनी बुआ के बेटे को खाना देने ओमेक्स सोसायटी गया था। उसने गार्ड को खाना दिया और वापसी के लिए गाड़ी घुमाकर एक्ज़िट गेट की तरफ ले गया। तभी रास्ते में बैरियर के पास जैसे ही उसने गाड़ी धीमी की वहा मौजूद एक व्यक्ति अजीत यादव ने उसे गालियां देना शुरू कर दिया। मनजीत द्वारा दर्ज रिपोर्ट के अनुसार अजीत ने उसे गाड़ी से नीचे उतरने को कहा। जैसे ही वह गाड़ी से नीचे उतरा अजित ओर उसके साथियों ने उसकी गिरेबान पकड़ कर उसके थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। इसी दौरान आशीष, पवन, साहिब, रामसिंह अशोक सोसायटी के सेकेट्री अजित सिंह, हंसराज भड़ाना ओर रमेश जाट ने उसको घेर लिया।

विज्ञापन


इन सभी ने बाद में मनजीत के साथ थप्पड़ ओर डंडों से मारपीट शुरू कर दी और उसकी गाड़ी भी छीन ली। इस घटना की सूचना मनजीत ने अपने एक दोस्त को फोन करके दी। इसके अलावा पीड़ित मनजीत ने मारपीट का वीडियो भी एक पेन ड्राइव में पुलिस को रिपोर्ट कर साथ सौंपा है। पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। इसी मामले में सोसायटी के लोग शराब के नशे में चूर होकर सोसायटी के गार्ड सहित हाउस कीपर के साथ मारपीट करने और डंडों से उनका सिर फोड़ने का मामला दर्ज करवा चुके हैं। सोसायटी की आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष ने कांस्टेबल मनजीत के खिलाफ जैसे ही यह मामला दर्ज कराया था उसी दिन भिवाड़ी एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने प्रकरण में कड़ा एक्शन लेते हुए कान्स्टेबल मनजीत को सस्पेंड कर दिया था। इस मामले की जांच भिवाड़ी के डीएसपी कैलाश चौधरी को सौंपी गई है। कुल मिलाकर मामला पहले कांस्टेबल मनजीत के खिलाफ़ दर्ज कराया गया था और इस मामले में कोई कार्रवाई होती उससे पहले मनजीत की ओर से यह काउंटर रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed