फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Fake notes are being used indiscriminately in the markets, Anti Gangster Force caught two

Rajasthan: नकली नोटों की टकसाल, धड़ल्ले से बाजारों में खप रहे हैं जाली नोट, एंटी गैंगस्टर फोर्स ने दो को दबोचा

Sat, 15 Feb 2025 12:20 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 15 Feb 2025 12:20 PM IST
सार

राजधानी जयपुर के झोटवाड़ा इलाके में नकली नोट छापने के काले कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। गोपनीय सूचना के आधार पर एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली नोट जब्त कर 2 आरोपियों को धरदबोचा। इनके पास से नकली नोट छापने वाले प्रिंटर और स्याही बरामद की गई है।

विज्ञापन
Rajasthan: Fake notes are being used indiscriminately in the markets, Anti Gangster Force caught two
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यदि कोई ऐसा कहे कि जाली नोट सिर्फ सीमा पार से आ रहे हैं तो ऐसा नहीं है, यहां तो अपराधियों ने देश में ही नकली नोट बनाने की टकसाल खड़ी कर दी है। राजधानी जयपुर के झोटवाड़ा इलाके में पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने खुफिया इनपुट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली नोट बनाने वाले अपराधियों को धर लिया है। मौके पर 2 लाख 17 हजार रुपए से ज्यादा के नकली नोट मिले हैं। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों मुकेश (27) और मोहन सैनी (28) को गिरफ्तार किया है। इनके पास से नकली नोट और नोट छापने में इस्तेमाल होने वाला प्रिंटर और स्याही बरामद की गई है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

विज्ञापन


बाजार में सप्लाई हो रहे थे जाली नोट

एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के ASI शंकर दयाल और हेड कांस्टेबल कमल सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जयपुर शहर में कुछ लोग नकली नोट छापकर बाजार में सप्लाई कर रहे हैं। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए झोटवाड़ा थाना इलाके में स्थानीय पुलिस की मदद से नकली नोटों का कारोबार कर रहे आरोपी मुकेश जाट और मोहन सैनी को पकड़ा गया। कार्रवाई के दौरान टीम ने 500 के 434 और 100 के 7 नोट समेत 2,17,700 रुपए के नकली नोट बरामद किए। 
विज्ञापन


दोनों आरोपियों से की जा रही है पूछताछ

जयपुर में की गई इस कार्रवाई को लेकर एडीजी दिनेश एमएन ने आगे बताया कि धरपकड़ अभियान के तहत प्रदेश के विभिन्न इलाकों में लगातार इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। इन अपराधियों को पकड़ने के लिए उनके निर्देशन में डीआईजी योगेश यादव और एएसपी सिद्धांत शर्मा के सुपरविजन में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की विभिन्न टीमें गठित की गई। जिसमें एएसआई शंकर दयाल, हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार, नरेंद्र सिंह, कमल सिंह, कांस्टेबल नरेश कुमार, रतिराम और ड्राइवर सुरेश कुमार को सूचना के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार करने का टास्क दिया गया। फिलहाल पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए झोटवाड़ा थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनसे विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed