फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Date of by-elections fixed, voting will be held on November 13, RLPA and BAP will contest

Rajasthan : उपचुनावों की तारीख तय, 13 नवंबर को होगा मतदान, भाजपा-कांग्रेस को टक्कर देने उतरेगी रालोपा और बाप

Tue, 15 Oct 2024 05:35 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 15 Oct 2024 05:35 PM IST
सार

प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर चुनावों की तारीख के ऐलान के साथ ही राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। 13 नवंबर को होने वाले उपचुनावों के लिए मुकाबला बड़ा दिलचस्प होने वाला है।

विज्ञापन
Rajasthan: Date of by-elections fixed, voting will be held on November 13, RLPA and BAP will contest
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा की सात सीटों पर 13 नवंबर को होने वाले उपचुनावों के लिए 25 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे, 28 अक्टूबर तक नामांकन की जांच होगी और 30 अक्टूबर तक नामांकन वापस लेने की तिथि तय की गई है, 23 नवंबर को मतगणना होना तय है।

विज्ञापन


इन उपचुनावों के लिए भाजपा और कांग्रेस के साथ-साथ हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और बाप भी मैदान में नजर आने वाली है। ऐसे में देखना रोचक होगा कि किस उम्मीदवार की दीपावली इस बार शुभ होने जा रही है और किसके राजनीतिक दीए में तेल खत्म होने वाला है। क्योंकि सातों विधानसभा सीटों के लिए भाजपा और कांग्रेस के कुल जमा 35-35 उम्मीदवार उम्मीद लगाए बैठे हैं। चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही लॉबिंग और तेज हो गई है।
विज्ञापन


प्रदेश के बड़े नेता राजेंद्र राठौड़ ने भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय पर हुई प्रेस वार्ता में अमर उजाला के सवाल का जवाब देते हुए स्पष्ट कर दिया कि वे और उनके परिवार में से कोई भी चुनाव नहीं लड़ेगा। राठौर ने कहा- मुझे मौका मिला था जनता ने मुझे पराजित किया, मैं उसे पर पराजय को स्वीकार करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि राजेंद्र राठौड़ के झुंझुनू से चुनाव लड़ने को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही थीं और बीते कुछ दिनों से अटकल चल रही थी कि राजेंद्र राठौड़ अपने पुत्र पराक्रम सिंह के लिए झुंझुनू से टिकट की मांग कर सकते हैं परंतु राठौर ने आज स्पष्ट कर दिया कि वे या उनका परिवार चुनाव नहीं लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed