फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Congress Protest Demonstration against Modi government for freezing Congress accounts

Rajasthan Congress Protest: इन जिलों में कांग्रेस के खातों को फ्रीज करने पर मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Mon, 19 Feb 2024 07:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 19 Feb 2024 07:04 PM IST
सार

खातों को फ्रीज करने के विरोध में सोमवार को राजस्थान कांग्रेस की ओर से राज्य स्तरीय विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। दरअसल, यह मामला इनकम टैक्स द्वारा कांग्रेस पार्टी और यूथ कांग्रेस के खातों को फ्रिज करने से जुड़ा है।

विज्ञापन
Rajasthan Congress Protest Demonstration against Modi government for freezing Congress accounts
जयपुर में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विपक्ष की भूमिका में कांग्रेस का पहला विरोध प्रदर्शन राजधानी जयपुर में ही फ्लॉप हो गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशों के बाद भी यूथ कांग्रेस एनएसयूआई और जिला कांग्रेस मिलकर भी 500 कार्यकर्ता इकट्ठा करने में फेल हो गई। 

विज्ञापन


विज्ञापन


जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल मार्ग पर कांग्रेस के वार रूम से शुरू हुआ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन मात्र एक किलोमीटर दूरी पर स्थित इनकम टैक्स ऑफिस पहुंचने से पहले ही दम तोड़ता हुआ दिखाई दिया। कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के ही प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मंत्री महेश जोशी एवं अन्य बड़े नेता नदारद दिखे। कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में जयपुर से प्रताप सिंह खाचरियावास और रफीक खान ने मोर्चा संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रताप सिंह खाचरियावास ने भारतीय जनता पार्टी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। प्रताप सिंह खरियावास ने कहा कि आप बैंक खातों को सील करके कांग्रेस को खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं पर कांग्रेस इतनी आसानी से खत्म होने वाली नहीं है। प्रताप ने कहा, आज देश की जनता के सामने सारी सच्चाई आ चुकी है। देश में जिस प्रकार से महंगाई-बेरोजगारी के हालात हैं, वह किसी से छुपी नहीं है। एक मिनट में तीन से चार लोग महंगाई की वजह से आत्महत्या कर रहे हैं। बेरोजगारी की वजह से दम तोड़ रहे हैं, यह देश के हालात हैं, जिनको सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही सही कर सकती है और देश की जनता आगामी 2024 के चुनाव में कांग्रेस को चुनकर लोकतंत्र और देश की रक्षा करेगी। कांग्रेस पार्टी के विरोध प्रदर्शन में हवामहल से विधानसभा प्रत्याशी आरआर तिवारी और पूर्व मंत्री बृज किशोर शर्मा मौजूद रहे।

कोटा में कांग्रेस पार्टी ने इनकम टैक्स कार्यालय पर दिया धरना
कांग्रेस पार्टी के अकाउंट फ्रीज करने के विरोध में कोटा में कांग्रेस पार्टी ने इनकम टैक्स कार्यालय के बाहर धरना दिया और प्रदर्शन किया। कोटा शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवींद्र त्यागी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता इनकम टैक्स कर लेकर बाहर धरने पर बैठे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।



मीडिया से बात करते हुए कोटा कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष रवींद्र त्यागी ने कहा कि मोदी सरकार ने सभी संवैधानिक संस्थाओं को अपने कब्जे में ले लिया है। चाहे वह ईडी हो सीबीआई हो इनकम टैक्स हो या चुनाव आयोग हो सभी को दबाव में लेकर निर्णय कराया जा रहे हैं। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के दो बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए गए हैं। जबकि खुद बीजेपी इलेक्टॉल बॉन्ड के नाम पर करोड़ों अरबों का बेनामी चंदा इकट्ठा कर चुकी है। लेकिन कोई कहने सुनने वाला नहीं है। यदि मोदी सरकार का तानाशाही रवैया बंद नहीं हुआ तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा।

वर्तमान भारत की ईस्ट इंडिया कंपनी बनती जा रही मोदी सरकार : सुंडा
कांग्रेस और युवा कांग्रेस के खातों को फ्रीज करने के मामले में सोमवार को झुंझुनूं जिला मुख्यालय पर कांग्रेस ने आयकर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कांग्रेस के झुंझुनूं जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा की अगुवाई में किए गए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिन्होंने हाथों में कांग्रेस के झंडे लेकर काफी देर तक प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए कहा कि केंद्र सरकार और भाजपा मिलकर सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। विपक्षी नेताओं पर ईडी और इनकम टैक्स की कार्रवाई पूरा देश देख ही रहा है।



अब कांग्रेस के बैंक खातों को भी फ्रीज किया गया है जो गलत है। उन्होंने कहा कि पूरा देश देख रहा है कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स सहित अन्य सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग सिर्फ और सिर्फ विपक्षी पार्टियों और नेताओं को परेशान करने के लिए कर रही है, जिसका खामियाजा उन्हें आने वाले लोकसभा चुनावों में भुगतना होगा। उन्होंने कहा कि यदि सरकार अभी भी नहीं मानती है और इन एजेंसियों को राजनैतिक प्रतिशोध के रूप में इस्तेमाल करना बंद नहीं करती है तो कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल, नेता, कार्यकर्ता और आम जनता सड़क पर आकर इस तानाशाही का मुंहतोड़ जवाब देगी।

इस मौके पर सुंडा ने कहा कि मोदी सरकार ने लगातार अलोकतांत्रिक कृत्य कर लोकतंत्र को कमजोर करने का काम किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं युवा कांग्रेस के बैंक खाते मोदी सरकार के इशारे पर ही आयकर विभाग द्वारा फ्रीज किए गए। वर्तमान भारत के मोदी सरकार ईस्ट इंडिया कम्पनी बनती जा रही है। बिना किसी वैध कारण के यह क्रूर कदम लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उठाया गया है। इसके द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की वित्तीय स्थिति पर हमला ही नहीं किया गया बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी जबरदस्त हमला है।

जिला प्रवक्ता संतोष सैनी ने बताया कि इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर महला गिडानिया, मेहर कटारिया चिड़ावा, नवीन खेदड़ गुढ़ागौडज़ी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनिल झाझडिय़ा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राहुल जाखड़, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिलाध्यक्ष राजकुमार राठी, असंगठित कामगार जिलाध्यक्ष डॉ मोहम्मद यूसुफ, महिला कांग्रेस झुंझुनू ब्लॉक अध्यक्ष शारदा ढाका, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मानसिंह सहारण, राजकुमार ढाका, जिला महासचिव युनूस गौरी, जिला सचिव सुभाष भांबू, श्रीचंद झाझडिय़ा, मनोहरलाल बाकोलिया, मंडल अध्यक्ष शीशराम, शमशाद खान, राकेश राहड़, शंकर कपूरिया, लक्ष्मणसिंह सैनी, गोकुलचंद मानोता जाटान, संतकुमार चैनपुरिया, विनोद काजला, लीलाधर धौलपुरिया, मोहम्मद सलीम गहलोत, टोडाराम मीणा, फारूक डाबड़ी बलौदा, मुकेश सैनी, अनीश जांगिड़, सलीम खान खानजादा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

करौली में कांग्रेस का प्रदर्शन
इनकम टैक्स विभाग द्वारा कांग्रेस पार्टी का बैंक खाता सीज करने के विरोध में करौली जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। जिला मुख्यालय स्थित इनकम टैक्स कार्यालय मासलपुर चुंगी के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव से पूर्व पार्टी को निशाना बनाने के आरोप लगाए।



राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव भूपेंद्र भारद्वाज ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मासलपुर रोड चुंगी स्थित इनकम टैक्स कार्यालय के बाहर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बैंक खातों को राजनीतिक द्वेष भावना रखते हुए फ्रीज करने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा और केंद्र सरकार पर तानाशाही और लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया है। अध्यक्ष शिवराज मीणा ने संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है तथा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। आने वाले 2024 के चुनाव में जनता इसका सबक सिखाएगी।

धरने में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी आईटी सेल पुष्पेंद्र मीणा, महिला कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष सरदो गुर्जर, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष भंवर मीणा, डीसीसी उपाध्यक्ष लक्ष्मी लाल बैरवा, प्रोफेसर विश्राम बैरवा, सरपंच मनोज अपरवल मीणा, भैरव सिंह मीणा, महिला कांग्रेस की ब्रह्मबाई बैरवा, जिला परिषद सदस्य तोताराम बैरवा, चैन सिंह मीणा, पप्पू राम मीणा, बहादुर सिंह मीणा, राजेंद्र मनेमा, रिजवान खान, रामविलास जाटव, उदय जाटव, रामजीलाल जाटव वीरपाल जाटव, विकास जाटव भारत राम मीणा पूर्व न्यायाधीश, लकी जाटव, महेश मीणा हंसराज सरपंच पदमपुरा सहित सैकड़ों लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


टोंक में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
टोंक में कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रिज करने के विरोध में प्रदर्शन करने मुठ्ठी भर कांग्रेसी भी नहीं जुट पाए। राष्ट्रव्यापी कांग्रेस के प्रदर्शन में चंद कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं के शामिल होने से सचिन पायलट की नगरी टोंक में खेमेबंदी और गुटबाजी की चर्चाएं आम हो गईं। हालांकि, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा ने दम तो खूब भरा भाजपा की मोदी सरकार के खिलाफ। लेकिन खुद की पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में पूरी तरह विफल नजर आए।



दरअसल टोंक में आयकर विभाग के कार्यालय को बाहर जिले भर के कांग्रेसी जनप्रतिनिधि, विधायक, पूर्व विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर परिषद चेयरमैन, पूर्व जिलाध्यक्ष सहित विभिन्न पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को बुलाया भेजा गया था। दावा किया गया था कि कम से कम हजार से ज्यादा कांग्रेसी इस प्रदर्शन में शामिल होकर भाजपा की मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन करेंगे। लेकिन यह क्या हुआ, कुछ नेता आए और साथ मुट्ठीभर कार्यकर्ताओं को लेकर आए और फिर फोटो सेशन करवाया गया। कुछ ने वीडियो भी सूट करवाए और फिर भाजपा की मोदी सरकार के खिलाफ आरोप लगाकर चलते बने। जब हमने कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा से सवाल पूछने की कोशिश की तो जिलाध्यक्ष बगल झांकते हुए चलते बने। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed