फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan CM Bhajanlal big decision women will get 50 percent reservation third class teacher recruitment

Rajasthan: सीएम भजनलाल का बड़ा फैसला, तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में महिलाओं को मिलेगा 50 प्रतिशत आरक्षण

Fri, 14 Jun 2024 10:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 14 Jun 2024 10:57 PM IST
सार

भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला सामने आया है। सरकार ने पंचायती राज अधिनियम में संशोधन का फैसला लिया है। तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में आरक्षण देने के साथ ही महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण मिलेगा।

विज्ञापन
Rajasthan CM Bhajanlal big decision women will get 50 percent reservation third class teacher recruitment
सीएम भजनलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज यानी शुक्रवार को तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का बड़ा फैसला लिया है। तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में महिलाओं को अब तक 30 प्रतिशत आरक्षण मिल रहा है। भजनलाल शर्मा ने इसमें 20 प्रतिशत इजाफा करने का बड़ा निर्णय लिया है। इस फैसले को लागू करने के लिए राज्य सरकार को राजस्थान पंचायती राज अधिनियम में संशोधन करना होगा। भजनलाल शर्मा ने इस प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनावों के खत्म होने के बाद भजनलाल शर्मा लगातार एक के बाद एक बड़े फैसले ले रहे हैं। इससे पहले किसानों को सम्मान निधि के रूप में राज्य सरकार की तरफ दो हजार रुपये सालाना दिए जाने का निर्णय भी लिया जा चुका है। शिक्षा विभाग में थर्ड ग्रेड शिक्षक के 29,272 पद रिक्त हैं, जिसकी सूची राजस्थान एजुकेशन डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन


बता दें कि अब जल्द ही अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड राजस्थान 3rd शिक्षक भर्ती 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा। थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती के द्वारा प्राथमिक शिक्षक और उच्च प्राथमिक शिक्षक के रिक्त पदों को भरा जाएगा। शिक्षा विभाग में रिक्त पदों की डीपीसी मार्च में शुरू की गई और चार अप्रैल को राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती के 29,272 रिक्त पदों की सूची वेबसाइट पर जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed