फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan brain attack to Rameshwar Dudi operation will be done in SMS hospital CM said condition very serious

Rajasthan: रामेश्वर डूडी को मैसिव ब्रेन अटैक, SMS अस्पताल में होगा ऑपरेशन, CM बोले- हालत बेहद क्रिटिकल

Sun, 27 Aug 2023 01:32 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Sun, 27 Aug 2023 01:32 PM IST
सार

राजस्थान एग्रो इंडस्टरीज डेवलपमेंट बोर्ड अध्यक्ष रामेश्वर डूडी को मैसिव ब्रेन अटैक आ गया। जयपुर के मंगलम मेडिसिटी अस्पताल में वेंटिलेटर पर इलाज जारी है। SMS अस्पताल में ऑपरेशन होगा। सीएम स्वास्थ्य जानने अस्पताल पहुंचे और कहा हालत बेहद क्रिटिकल है।

विज्ञापन
Rajasthan brain attack to Rameshwar Dudi operation will be done in SMS hospital CM said condition very serious
डॅाक्टरों से जानकारी लेते सीएम गहलोत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान एग्रो इंडस्ट्रीज डवलपमेंट बोर्ड अध्यक्ष रामेश्वर डूडी को ब्रेन हेमरेज आ गया है। अचानक रविवार सुबह चक्कर आकर गिरने पर उन्हें मानसरोवर स्थित मंगलम मेडिसिटी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया और वेंटिलेटर पर रखा गया है। सीएम अशोक गहलोत भी उनकी तबियत का हाल जानने हॉस्पिटल पहुंचे।

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सुबह 9 बजे रामेश्वर डूडी की तबीयत खराब हो गई। उन्हें सिर में तेज दर्द हुआ और चटके जैसे लगे, तो खुद ड्राइवर को लेकर अस्पताल जांच कराने पहुंचे, तो डॉक्टर्स ने ब्रेन हेमरेज बताया। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए मंगलम प्लस मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कर न्यूरोलॉजी में क्रिटिकल केयर दिया जा रहा है और वेंटिलेटर पर रखा गया है।  ब्लड क्लॉटिंग दिमाग में हुई है। नस फटने और खून का थक्का जमने से तेज़ सिर दर्द और मितली की समस्या हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम गहलोत ने टॉप न्यूरोलॉजिस्ट और न्यूरोसर्जन डॉक्टर्स की टीम बुलवाई
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सूचना मिलते ही सुबह मानसरोवर स्थित मंगलम प्लस मेडिसिटी अस्पताल पहुंचे। जहां भर्ती राजस्थान एग्रो इंडस्ट्रीज डवलपमेंट बोर्ड अध्यक्ष रामेश्वर डूडी की उन्होंने डॉक्टर्स और उनके परिजनों से कुशलक्षेम पूछी। सीएम अशोक गहलोत ने चिकित्सकों और डूडी के परिजनों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेकर जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना की। मुख्यमंत्री ने मंगलम हॉस्पिटल में डॉ अंचल शर्मा, एसएमएस अस्पताल के न्यूरो स्पेशलिस्ट और डॉक्टर्स को भी अस्पताल बुलाया और बातचीत की। क्या बेस्ट ट्रीटमेंट हो सकता है इस पर सीएम ने डॉक्टर्स से चर्चा की है। साथ ही डूडी के परिजनों की इच्छा भी जानी है। डूडी को डॉक्टर्स ने क्रिटिकल कंडीशन में वेंटिलेटर पर रखा गया है। 

सीएम के पहुंचने के बाद राजस्थान के टॉप डॉक्टर्स और न्यूरोलॉजिस्ट्स की टीम को  मंगलम प्लस मेडिसिटी हॉस्पिटल में बुला लिया गया है। जिनकी देखरेख में ट्रीटमेंट किया जा रहा है। SMS हॉस्पिटल की अधीक्षक डॉ. आंचल शर्मा और न्यूरोसर्जन रश्मि कटारिया भी इस हॉस्पिटल में पहुंच चुके हैं। डूडी की सर्जरी को लेकर प्लान किया जा रहा है। डूडी को पूर्व में हार्ट की समस्या हो चुकी है, तब उनका दिल्ली में ट्रीटमेंट हुआ था। 

जानिए कौन हैं रामेश्वर डूडी ?
कांग्रेस के दिग्गज नेता और राजस्थान एग्रो इंडस्ट्री के चेयरमैन रामेश्वर डूडी नहरी क्षेत्र में बीकानेर से आते हैं और नोखा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ते हैं। बीकानेर जिले की नोखा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक है। वह पूर्व में प्रधान, जिला प्रमुख भी रह चुके हैं। बिरमसर गांव में डूडी का पैतृक आवास है। नोखा में डूडी समर्थक उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। साल 2013 से 2018 तक डूडी राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं। वे इस बार बीकानेर की नोखा विधानसभा सीट से कांग्रेस से इकलौते टिकट दावेदार हैं।  डूडी जाट नेता हैं, लेकिन सर्व समाज से अच्छा तालमेल है और मृदुभाषी और मिलनसार हैं। उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही बीकानेर और नोखा क्षेत्र से बड़ी संख्या में उनके परिचित और शुभचिंतक तक जयपुर के लिए रवाना हो गए हैं। कई कांग्रेसी नेता उनके कुशलक्षेम पूछने अस्पताल पहुंच रहे हैं।


सीएम गहलोत डॅाक्टरों से ली रामेश्वर डूडी के बारे में जानकारी
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा रामेश्वर डूडी का केस सीरियस कैसे हो गया है। डॉक्टर्स ने बताया कि इन्हें मैसिव ब्रेन हेमरेज का अटैक आया है और यह क्रिटिकल केस है। एसएमएस अस्पताल के डॉक्टर और मंगलम प्लस मेडिसिटी अस्पताल के डॉक्टर की टीम ने मिलकर यह तय किया है कि इन्हें तुरंत एसएमएस अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा और एसएमएस अस्पताल में इनका ऑपरेशन किया जाएगा।

सीएम ने प्रदेश-वासियों को पोस्ट कोविड से सचेत रहने को कहा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चिंता जताई है कि पोस्ट कोविड केसेस बहुत ज्यादा आ रहे हैं, जिसमें लोग जा रहे हैं। गहलोत ने ने कहा कि हमने इसके लिए रिसर्च इंस्टीट्यूट भी बनाने की घोषणा की। जिस पर काम चल रहा है और समय लगेगा। लेकिन कब किसके क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। कोरोना के बाद किसी के हार्ट, किडनी, लीवर फेल हो रहे हैं। किसी के लंग्स में दिक्कत आ रही है। अलग-अलग बीमारियों से लोगों की डेथ हो रही है। लोगों से भी कहता हूं कि सतर्क रहो और डॉक्टर्स को दिखाओ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed