{"_id":"679edd0b4e32828b870c5340","slug":"rajasthan-blessings-of-goddess-lakshmi-in-the-budget-budget-that-gives-best-life-shekhawat-reacted-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan : बजट में मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, बेहतरीन जीवन देने वाला बजट, गजेंद्रसिंह शेखावत ने दी प्रतिक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan : बजट में मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, बेहतरीन जीवन देने वाला बजट, गजेंद्रसिंह शेखावत ने दी प्रतिक्रिया
Sun, 02 Feb 2025 08:19 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 02 Feb 2025 08:19 AM IST
सार
केंद्रीय बजट को लेकर जोधपुर सांसद और केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने कहा कि यह वर्ग के लोगों को बेहतरीन जीवन स्तर प्रदान करने वाला बजट है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि बजट में मां लक्ष्मी का आशीर्वाद है। यह भारत के युवाओं को आत्मनिर्भरता, किसानों को अधिक आय, नारी शक्ति को सम्मान व स्वाभिमान तथा विशेष रूप से मध्यम एवं निम्न आय वर्ग को बेहतर जीवन स्तर प्रदान करने वाला बजट है।
विज्ञापन
शेखावत ने कहा कि पिछले दस वर्षों में दुनिया ने एक नया और सशक्त भारत देखा है। इस बजट से स्पष्ट है कि भारत वैश्विक आर्थिकी में अपनी भूमिका और भी बड़ी करने जा रहा है। 12 लाख की इनकम पर कोई इनकम टैक्स नहीं करदाताओं के लिए बड़ी राहत है। 'ज्ञान भारतम् मिशन' देश भर में पांडुलिपियों में संयोजित अमूल्य ज्ञान संरक्षित करने में सक्षम करेगा।देश के शीर्ष 50 पर्यटन स्थलों को राज्यों के साथ साझेदारी में चुनौती के माध्यम से विकसित किया जाएगा। जिसके इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए राज्य को भूमि प्रदान करनी होगी।
विज्ञापन
उन्होंने विकसित भारत के जनसंकल्प में हर भारतीय को शामिल करते हुए भारत के इस बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया।
विज्ञापन
विकास और समृद्धि का ऐतिहासिक बजट
जयपुर ग्रेटर के उपमहापौर पुनीत कर्णावट ने केंद्रीय बजट 2025-26 को देश के विकास और समृद्धि के लिए ऐतिहासिक बजट बताया है।
उन्होंने कहा कि यह बजट न केवल देश की आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देगा, बल्कि युवाओं, महिलाओं और किसानों के सशक्तीकरण को भी प्रोत्साहित करेगा।
कर्णावट ने कहा कि यह बजट देश के विकास और समृद्धि के लिए माइलस्टोन साबित होगा, जिसमें मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देते हुए 12 लाख रुपए प्रतिवर्ष तक की आमदनी को आयकर मुक्त करने का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने इस ऐतिहासिक एवं विकास उन्मुख बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन