फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Balamukund Acharya Sparks Fresh Controversy, Sitting on Police Officer’s Chair, Threatens Officials

Rajasthan News: फिर विवादों के घेरे में बालमुकुंद आचार्य, थाने में इंचार्ज की कुर्सी पर बैठे, अफसरों को धमकाया

Tue, 15 Jul 2025 04:12 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 15 Jul 2025 04:12 PM IST
सार

राजधानी जयपुर में भगवाधारी भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य और विवाद साथ-साथ ही चलते हैं। ताजा विवाद तब हुआ, जब वे पुलिस थाने में एसएचओ की कुर्सी पर बैठ गए और बंद पड़ी रोड लाइटों को लेकर अफसरों को धमकाया।

विज्ञापन
Rajasthan: Balamukund Acharya Sparks Fresh Controversy, Sitting on Police Officer’s Chair, Threatens Officials
विवादों के घेरे में बालमुकुंद आचार्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के भगवाधारी विधायक बालमुकुंदाचार्य फिर से विवादों के घेरे में आ गए हैं। राजधानी जयपुर के हवामहल क्षेत्र के विधायक बालमुकुंदाचार्य रामगंज थाने में एसएचओ की कुर्सी पर जा बैठे। उनकी यह तस्वीर जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई। सोशल मीडिया यूजर्स ने बीजेपी और बालमुकुंदाचार्य दोनों को ट्रोल करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते मुद्दा दिल्ली तक भी पहुंच गया और कांग्रेस की सोशल मीडिया सेल की चेयरपर्सन सुप्रीया श्रीनेत ने इसे अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर कर दिया।

विज्ञापन


उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा- ये भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य हैं। ये जयपुर के रामगंज थाने गए, वहां एसएचओ की कुर्सी पर ही विराजमान हो गए और बाकी पुलिसकर्मी स्कूल के बच्चों की तरह सामने बैठकर मानो ज्ञान सुनने लगे, हद है!
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Jaipur: महारानी कॉलेज में मजार को लेकर धरोहर बचाओ समिति ने दी आंदोलन की चेतावनी, हनुमान चालीसा का पाठ किया

बाबा की यह तस्वीर 13 जुलाई की है। शनिवार 12 जुलाई को रामगंज मे छेड़छाड़ की घटना को लेकर पथराव हुआ था। इसके अगले दिन रविवार को बालमुकुंद रामगंज थाने पहुंचे थे। यहां वे इंचार्ज की कुर्सी पर बैठ गए। जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें बाबा रोड लाइटों के बंद होने को लेकर संबंधित विभाग के अफसरों को धमकाते हुए कह रहे हैं… माथा फोड़ देंगे, कावड़ यात्रा निकल रही है और रोड लाइटें बंद पड़ी हैं। इसके बाद बाबा पुलिस अफसरों से कहते सुनाई दे रहे हैं कि खाकी का डर होना चाहिए। यूपी में जैसा डर है यहां क्यों नहीं।

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर विवाद बढ़ा तो बालमुकुंदाचार्य ने सफाई में बयान दिया कि मुझे थाने पहुंचने के बाद पुलिस वालों ने जो जगह बैठने के लिए दी, वहीं पर बैठा। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता था कि यह कुर्सी थानेदार के लिए निर्धारित थी। कांग्रेस ने भी इस मुद्दे को लेकर बीजेपी को जमकर घेरा। इस पर बालमुकुंदाचार्य ने कहा कि कांग्रेस के लोग छोटी-छोटी बात पर राजनीतिक रोटियां सेंकने लगते हैं। मामले में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सिर्फ निगेटिव खबरें ही ढूंढना पसंद है। यह कोई मुद्दा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed