फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Accident News: High speed car does dangerous stunt in Jaipur

Rajasthan: जयपुर में तेज रफ्तार कार ने किया खतरनाक स्टंट, चार राहगीर घायल; घटना का वीडियो वायरल

Sat, 17 May 2025 02:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 17 May 2025 02:16 PM IST
सार

Jaipur: पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, वीडियो में दिख रही कार और उसमें सवार युवकों की पहचान की जा रही है। हालांकि अभी तक किसी घायल ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

विज्ञापन
Rajasthan Accident News: High speed car does dangerous stunt in Jaipur
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

गुरुवार रात जयपुर की एक सड़क पर तेज रफ्तार कार से किए गए खतरनाक स्टंट ने शहर में सनसनी फैला दी। स्टंट के दौरान कार की चपेट में आकर चार राह चलते युवक घायल हो गए। हादसे की भयावह तस्वीरें एक वायरल वीडियो में सामने आई हैं, जिसे खुद कार सवार एक युवक ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सफेद रंग की एक कार तेज रफ्तार में स्टंट करती हुई सड़क पर दौड़ रही है। अचानक चालक का नियंत्रण कार पर से हटता है और वाहन सड़क किनारे खड़े चार युवकों की ओर तेजी से बढ़ता है। युवक जान बचाने के लिए भागने की कोशिश करते हैं, लेकिन वे कार से टकराकर ज़मीन पर गिर पड़ते हैं। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई, हालांकि चारों को मामूली चोटें आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हैरान करने वाली बात यह रही कि हादसे के बाद भी चालक रुका नहीं, बल्कि घायलों की मदद करने के बजाय कार और तेज रफ्तार में दौड़ाते हुए मौके से फरार हो गया। वायरल वीडियो में यह भी सुना जा सकता है कि कार सवार युवक अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं और पूरी घटना को रोमांचक समझते हुए मज़ाक बनाते हैं। इससे स्पष्ट है कि उनका मकसद महज स्टंट नहीं, बल्कि कानून की खुलेआम अनदेखी करना था।



पढ़ें: आबूरोड रीको पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्विफ्ट कार से 40 लाख के सोने के जेवरात जब्त; दो गिरफ्तार    

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। आरोप है कि ये युवक अक्सर सड़कों को स्टंट ग्राउंड बनाकर इस तरह के कारनामे करते हैं और उसके वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। इस बार भी वीडियो वायरल होने के बाद ही मामला सामने आया।

पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, वीडियो में दिख रही कार और उसमें सवार युवकों की पहचान की जा रही है। हालांकि अभी तक किसी घायल ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन पुलिस ने अपने स्तर पर मामला दर्ज कर लिया है और एक विशेष टीम को जांच में लगाया गया है। फिलहाल पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर कार की नंबर प्लेट और आरोपियों की पहचान में जुटी है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed