फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gold jewellery worth around Rs 40 lakh seized from Swift car, 2 accused arrested

Sirohi: आबूरोड रीको पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्विफ्ट कार से 40 लाख के सोने के जेवरात जब्त; दो गिरफ्तार

Thu, 15 May 2025 10:42 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Thu, 15 May 2025 10:42 PM IST
सार

Sirohi: नाकाबंदी के दौरान आबूरोड की ओर से गुजरात की तरफ जा रही एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोका गया। तलाशी लेने पर उसमें दो संदिग्ध बैग मिले। पूछताछ में कार सवार व्यक्तियों ने इन बैगों के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जब बैग खोले गए तो उनमें लगभग 800 ग्राम सोने के जेवरात पाए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन
Gold jewellery worth around Rs 40 lakh seized from Swift car, 2 accused arrested
सिरोही। पुलिस द्वारा स्विफ्ट कार से करीब 40 लाख कीमत के सोने के जेवरात जब्त कर 2 आरोपी गिरफ्तार

विस्तार

आबूरोड रीको पुलिस टीम ने मावल चौकी पर नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट कार से करीब 40 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हवाला और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान
पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में हवाला कारोबार और अवैध गतिविधियों में लिप्त अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभुदयाल धानिया एवं माउंट आबू पुलिस उप अधीक्षक गोमाराम के निर्देशन में आबूरोड रीको थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चम्पावत के नेतृत्व में मावल चौकी पर नाकाबंदी की गई।
विज्ञापन


पढ़ें: बैंक लूट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, साढ़े 4 साल पहले की थी 12.44 लाख की लूट    
विज्ञापन
विज्ञापन


नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध कार से सोना बरामद
नाकाबंदी के दौरान आबूरोड की ओर से गुजरात की तरफ जा रही एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोका गया। तलाशी लेने पर उसमें दो संदिग्ध बैग मिले। पूछताछ में कार सवार व्यक्तियों ने इन बैगों के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जब बैग खोले गए तो उनमें लगभग 800 ग्राम सोने के जेवरात पाए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। चूंकि जेवरात के कोई बिल या वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके और कार के कागजात भी उपलब्ध नहीं थे, इसलिए पुलिस ने जेवरात और वाहन को जब्त कर लिया।

पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें प्रिंस पुत्र भरतभाई गाजीपरा और निवासी सूरत (गुजरात) और नेमिश पुत्र भगवानभाई परडवा निवासी गोधरा (गुजरात) शामिल है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी दिल्ली से जोधपुर पहुंचे थे और वहां से सूरत (गुजरात) लौट रहे थे। लेकिन इससे पहले कि वे गुजरात की सीमा में प्रवेश करते, मावल चौकी पर की गई नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। इस कार्रवाई में आबूरोड रीको थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चम्पावत, उपनिरीक्षक पुखराज, हेड कांस्टेबल किशनलाल, कांस्टेबल भवानीसिंह, प्रकाश, प्रवीणसिंह और मालदेव शामिल रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed