Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Markets Expect Rs 10,000 Crore Business on Dhanteras, Gold, Electronics and Cars in Demand

जयपुर: धनतेरस पर बाजारों में बरसेगा धन, 10 हजार करोड़ रुपए के कारोबार की उम्मीद

Fri, 06 Nov 2026 07:06 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Fri, 06 Nov 2026 07:06 AM IST
सार

धनतेरस पर जयपुर के बाजारों में 10 हजार करोड़ रुपए के कारोबार की उम्मीद है। सोने की ऊंची कीमतों के चलते ग्राहक हल्के गहने और चांदी के सिक्के खरीद रहे हैं।

विज्ञापन
Jaipur Markets Expect Rs 10,000 Crore Business on Dhanteras, Gold, Electronics and Cars in Demand
धन तेरस पर सजे बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 धनतेरस पर शुक्रवार को जयपुर के बाजारों में जमकर धन बरसने की उम्मीद है। सोना-चांदी, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, सजावटी सामान और पटाखों के बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है। व्यापारियों को इस बार जयपुर में करीब 10 हजार करोड़ रुपए के कारोबार की उम्मीद है। हालांकि, खरीदारी के ट्रेंड में इस बार बदलाव भी नजर आ रहा है। सोने की कीमतें ऊंची होने के कारण ग्राहक भारी गहनों के बजाय हल्के आभूषण और चांदी के सिक्कों को प्राथमिकता दे रहे हैं। वहीं, इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और लाइफ स्टाइल से जुड़े उत्पादों की मांग है। ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी धनतेरस को लेकर कंपनियों और डीलर्स ने तैयारियां की हैं।

विज्ञापन

इस बार बाजार में पारंपरिक खरीदारी के साथ जरूरत के सामान पर भी लोगों का जोर है। कोई परिवार के लिए नया टीवी खरीदने की तैयारी में है तो कोई वाहन या घरेलू उपकरण लेने की योजना बना रहा है। घरों को सजाने के लिए दीये, लाइटें, बंदनवार और दूसरे सजावटी सामान की मांग भी बनी हुई है। बाजारों में खरीदारी की रफ्तार और ग्राहकों का बजट इस बार कारोबार की दिशा तय करेंगे।

विज्ञापन

सोना-चांदी में हल्के गहनों और सिक्कों की मांग

जौहरी बाजार और हल्दियों का रास्ता में सोना-चांदी खरीदने वालों की आवाजाही रहेगी। सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव के चलते ग्राहक अब जरूरत के हिसाब से खरीदारी कर रहे हैं। भारी आभूषणों के बजाय हल्के वजन के गहनों की मांग है। चांदी के सिक्के, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं और दूसरे धार्मिक आइटम भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सराफा कारोबारी भीम सिंह जैन का कहना है कि सोने-चांदी की कीमतों में बार-बार उतार-चढ़ाव का असर खरीदारी पर पड़ रहा है। जयपुर का विस्तार होने के साथ परकोटे के बाहर भी ज्वेलरी के बड़े ब्रांड के शोरूम खुल गए हैं। परकोटे के बाजारों में ही ज्वेलरी की छह हजार से अधिक दुकानें हो चुकी हैं। ऐसे में कारोबार का हिस्सा भी बंटा है। कीमतों में लगातार बदलाव के कारण लोग जरूरत के हिसाब से ही सोना और चांदी खरीद रहे हैं।


यह भी पढें- राजस्थान: न सोना, न चांदी... फिर भी कीमत लाखों में! जयपुर की 9 ग्राम मिठाई 1,111 रुपये की

इलेक्ट्रॉनिक्स में लाइफ स्टाइल से जुड़े सामानों की खरीद ज्यादा

रायसर प्लाजा, गणपति प्लाजा और जयन्ती मार्केट में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर धनतेरस की तैयारियां हैं। टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, मोबाइल और दूसरे घरेलू उपकरणों पर कंपनियों के ऑफर ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। बड़े स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी और नए फीचर वाले उपकरणों की मांग भी है। ग्राहक खरीदारी से पहले अलग-अलग दुकानों पर कीमत और ऑफर की तुलना कर रहे हैं।

राजस्थान व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता के अनुसार, बाजार में खरीदारी का रुझान है। इस बार इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में अच्छे कारोबार की उम्मीद है। खास तौर पर लाइफ स्टाइल से जुड़े उत्पादों की खरीदारी ज्यादा हो रही है। इससे इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार को धनतेरस पर अच्छा कारोबार मिलने की संभावना है।

ऑटोमोबाइल बाजार में धनतेरस पर डिलीवरी की तैयारी

धनतेरस पर वाहन खरीदना भी शुभ माना जाता है। ऐसे में ऑटोमोबाइल बाजार में दोपहिया और चारपहिया वाहनों की खरीदारी पर नजर रहेगी। कंपनियों और डीलर्स की ओर से ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ऑफर दिए जा रहे हैं। कई ग्राहक पहले से वाहन बुक कराकर धनतेरस पर डिलीवरी लेने की योजना बनाते हैं। 

सजावटी सामान से बाजारों में बढ़ी रौनक

त्रिपोलिया बाजार, चांदपोल और बापू बाजार में दीपावली की सजावट से जुड़ा सामान ग्राहकों को आकर्षित कर रहा है। मिट्टी के दीये, रंग-बिरंगी लाइटें, बंदनवार, रंगोली, पीतल और तांबे के सजावटी सामान की दुकानें सजी हैं। लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं और घर सजाने के दूसरे सामान की भी मांग है। बाजार में कम कीमत वाले सामान से लेकर महंगे सजावटी आइटम तक उपलब्ध हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed