फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Muslims wear black armbands in protest against Waqf Bill

Protest Against Waqf Bill: वक्फ बिल का विरोध, जयपुर में काली पट्टी बांध कर पढ़ी जुमे की नमाज

Fri, 28 Mar 2025 06:47 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क,अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Fri, 28 Mar 2025 06:47 PM IST
सार

जयपुर में शुक्रवार को रमजान के आखिरी जुमे की नमाज अता की गई। इस दौरान नमाजियों ने केंद्र सरकार की ओर से पेश किए गए वक्फ बिल 2024 के विरोध में काली पट्टी बांध कर नमाज पढ़ी।

विज्ञापन
Muslims wear black armbands in protest against Waqf Bill
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर में शुक्रवार को रमजान के आखिरी जुमे की नमाज अता की गई। इस दौरान नमाजियों ने केंद्र सरकार की ओर से पेश किए गए वक्फ बिल 2024 के विरोध में काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ी। दरअसल ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की तरफ से आज जुमे की नमाज काली पट्टी बांधकर अता किए जाने की अपील की गई थी। जयपुर में जौहरी बाजार में जामा मस्जिद के बाहर जुमे की नमाज अता करने बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे, जहां वे काली पट्टी बांधकर नमाज अता करते दिखे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जयपुर में अब एक ही मेयर होगा, नगर निगम के सीमा विस्तार में 78 गांव शामिल, 150 वार्ड गठित होंगे
विज्ञापन


विधायक रफीक खान ने नमाज अता करने के बाद कहा कि केंद्र सरकार मनमर्जी से इस तरह का वक्फ अमेंडमेंट एक्ट ला रही है, जो हमें किसी भी सूरत में मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईद के नाम पर मुस्लिमों को गिफ्ट बांट रहे हैं, दूसरी तरफ वक्फ बिल में संशोधन के नाम पर मुसलमानों को डराया जा रहा है। नमाज में पहुंचे मुस्लिमों का कहना था कि उनके बड़ों की तरफ से काली पट्टी बांधने का आह्वान किया गया था इसलिए सभी ने काली पट्टी बांधकर ही नमाज पढृी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर जामा मस्जिद के सचिव जहीरुल्लाह खान ने बताया कि जमातुल विदा की नमाज सभी नमाजियों ने सूकून के साथ अता की है। इस दौरान बड़ी संख्या में वॉलेंटियर्स भी व्यवस्थाएं संभालते नजर आए। जहीरुल्लाह खान ने बताया कि इदुल फितर की नमाज जामा मस्जिद में सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर अता की जाएगी।

ये भी पढ़ें-प्रदेश में चली उत्तरी हवाएं, अब पारा तेजी से लुढ़केगा; तापमान में 5 डिग्री तक आ सकती है कमी

केंद्र सरकार की तरफ से 2024 के संसद सत्र में वक्त संशोधन बिल लाया गया था लेकिन विपक्ष के विरोध के बाद इसे ज्वाइंट पार्लियामेंट कमेटी में भेज दिया गया था। जेपीसी ने कुछ संशोधनों के साथ यह बिल सरकार को फिर से सौंप दिया। अब सरकार इस बिल को पास करवाना चाहती है लेकिन विपक्ष इस बिल के विरोध में है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed