{"_id":"6aa02096220d79919c0ecbc0","slug":"jaipur-female-teacher-student-marriage-pressure-5-lakh-extortion-foreign-job-promise-blackmailing-case-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: विदेश में नौकरी का झांसा, फिर शादी का दबाव; इन्कार पर छात्र से मांगे 5 लाख, महिला टीचर पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: विदेश में नौकरी का झांसा, फिर शादी का दबाव; इन्कार पर छात्र से मांगे 5 लाख, महिला टीचर पर केस
Tue, 08 Sep 2026 08:20 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Tue, 08 Sep 2026 08:20 PM IST
सार
Rajasthan News: जयपुर में एक कोचिंग छात्र की मां ने महिला शिक्षिका पर विदेश में नौकरी का झांसा देकर नजदीकियां बढ़ाने, शादी का दबाव बनाने और इन्कार करने पर झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर पांच लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोचिंग स्टूडेंट को विदेश में नौकरी लगवाने का झांसा देकर नजदीकियां बढ़ाने और बाद में पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में जयपुर पुलिस ने एक महिला टीचर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी शिक्षिका पर छात्र को शादी के लिए मजबूर करने और इन्कार करने पर झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देने का आरोप है। पीड़ित छात्र की मां ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।
विदेश में नौकरी का दिया झांसा
पुलिस के अनुसार, जयपुर की रहने वाली महिला(44) ने अपनी शिकायत में बताया कि उनका बेटा एक कोचिंग संस्थान में पढ़ने जाता था। वहीं, उसकी मुलाकात संस्थान में पढ़ाने वाली शिक्षिका से हुई। शुरुआती बातचीत के दौरान शिक्षिका ने छात्र को विदेश में नौकरी दिलवाने का भरोसा दिया। इसके बाद दोनों के बीच संपर्क लगातार बढ़ता गया। आरोप है कि शिक्षिका छात्र को अपने खर्चे पर शहर के महंगे होटलों और रेस्तरां में ले जाने लगी तथा उसके साथ फिल्में देखने भी जाती थी।
शादी से इन्कार पर ब्लैकमेलिंग
लगातार मुलाकातें बढ़ने के कारण दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं। महिला टीचर ने छात्र पर शादी करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। हालांकि, छात्र शादी के लिए तैयार नहीं था। छात्र ने जब शादी से स्पष्ट रूप से इन्कार कर दिया, तो मामला बिगड़ने लगा। आरोप के अनुसार, 1 सितंबर को महिला टीचर छात्र के घर पहुंच गई और जमकर हंगामा किया। उसने ऊंचे लोगों तक अपनी पहुंच होने का दावा करते हुए छात्र को झूठे मामलों में फंसाकर जेल भिजवाने और जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अमायरा मौत केस में फिर गरमाया माहौल, CJP ने ढीली धाराओं और जमानत पर उठाए सवाल, सख्त कार्रवाई की मांग
पूर्व आपराधिक मामलों का दावा
आरोपी शिक्षिका ने छात्र को झूठे केस से बचाने और जेल न भिजवाने के बदले पांच लाख रुपये की मांग की। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर पीड़ित परिवार ने पुलिस की शरण ली। शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि आरोपी महिला के खिलाफ हरियाणा के गुरुग्राम में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने महिला शिक्षिका के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।