फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Forecast Today: Northern winds blow, Ganganagar, Hanumangarh, Bikaner Aaj ka Mausam

Rajasthan Weather: प्रदेश में चली उत्तरी हवाएं, अब पारा तेजी से लुढ़केगा; तापमान में 5 डिग्री तक आ सकती है कमी

Fri, 28 Mar 2025 12:20 PM IST
सौरभ भट्ट अमर उजाला, जयपुर
अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Fri, 28 Mar 2025 12:20 PM IST
सार

Rajasthan Weather Update Today: राजस्थान में प्रचंड गर्मी के बीच अब राहत की खबर है। अगले 48 घंटों में प्रदेश के पारे में तेज गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तरी हवाओं के प्रभाव से प्रदेश में पारा 5 डिग्री तक गिर सकता है।
 

विज्ञापन
Rajasthan Weather Forecast Today: Northern winds blow, Ganganagar, Hanumangarh, Bikaner Aaj ka Mausam
राजस्थान में उत्तरी हवाओं का प्रभाव, तापमान में तेज गिरावट आएगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में झुलसाने वाली गर्मी के बीच उत्तरी हवाओं के चलने से राहत का सिलसिला भी शुरू हो गया है। प्रदेश का अधिकतम पारा जहां 42 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं अब इसमें तेज गिरावट देखने को मिल सकती है। प्रदेश में बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में यह बढ़ोतरी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से थी। मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा का कहना है कि अब मार्च अंत तक इसमें राहत रहेगी।

विज्ञापन

तापमान में बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर पश्चिमी राजस्थान में देखने को मिला। गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, बाड़मेर और जैसलमेर में पारा तेजी से चढ़ा। वहीं पूर्वी राजस्थान में भी भीषण गर्मी का प्रभाव कम नहीं है। बुधवार को धौलपुर देश का सबसे गर्म इलाका रहा। गुरुवार को मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान में लू चलने का अलर्ट जारी भी किया था।

विज्ञापन

लेकिन अब अगले 2-3 दिन उत्तरी हवाओं के प्रभाव से तापमान में गिरावट होने से गर्मी से खासी राहत मिलेगी। आगामी 48 घंटो में उत्तर हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री गिरावट होने की प्रबल संभावना है। वहीं 28 मार्च से 3 अप्रैल तक पहले सप्ताह के दौरान वर्षा का भी पूर्वानुमान है। इससे राजस्थान के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट हो सकती है। अप्रैल के दूसरे सप्ताह यानी 4 से 10 अप्रैल भी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: देश का सबसे गर्म शहर रहा राजस्थान का धौलपुर, पारा 42 डिग्री पर...आज से फिर बदलेगा मौसम

प्रदेश के अन्य शहरों में तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। प्रदेश के अधिकांश शहरों में हवा में आर्द्रता की मात्रा 10 से 40 प्रतिशत के बीच रही। अजमेर में अधिकतम तापमान 32.5 व न्यूनतम 15.8 डिग्री रहा। भीलवाड़ा में 33 व न्यूनतम 13.3 डिग्री रहा। जयपुर में अधिकतम 32 व न्यूतनम 16.9 डिग्री रहा। पिलानी में अधिकतम 31.1 व न्यूनतम 13.5 डिग्री रहा। सीकर में अधिकतम 29.5 व न्यूनतम 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोटा में अधिकतम 32.9 व न्यूनतम 15.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री व न्यूनतम 14.8 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed